{"_id":"5f89a9ffdb2bd93ac11b4158","slug":"neet-2020-topper-shoyeb-aftab-from-odisha-scored-full-marks-in-neet-2020-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET 2020 का परिणाम जारी, शोएब आफताब बने टॉपर, इस लिंक से करिए चेक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET 2020 का परिणाम जारी, शोएब आफताब बने टॉपर, इस लिंक से करिए चेक
Fri, 16 Oct 2020 09:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:43 PM IST
सार
- ओडिशा के रहने वाले शोएब ने 720 में से पाए पूरे 720 अंक
- नीट परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले ओडिशा के पहले छात्र
- कोरोना वायरस संकट के बीच 13 सितंबर को हुई थी परीक्षा
विज्ञापन
शोएब आफताब
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
मेडिकल की पढ़ाई के लिए होने वाली नीट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इस बार की नीट परीक्षा में बाजी मारी है ओडिशा के रहने वाले शोएब आफताब ने। 18 वर्षीय शोएब आफताब ने 720 में से पूरे 720 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह ओडिशा के पहले ऐसे छात्र बन गए हैं जिसने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
100 फीसदी अंक पाने वाले शोएब आफताब ने राजस्थान के कोटा में स्थित एक संस्थान से कोचिंग ली थी। बता दें कि इस साल इस परीक्षा का आयोजन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के साये के बीच हुआ था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को करवाया था। इसमें करीब 14 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन
NEET Result 2020 : रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करिए चेक
विज्ञापन
अपनी इस सफलता को लेकर शोएब ने कहा कि मेरे परिवार में कोई डॉक्टर नहीं है, इसलिए मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मुझे उम्मीद थी कि टॉप 100 या टॉप 50 में मेरा नाम होगा लेकिन 720 में से 720 अंक पाने की उम्मीद नहीं की थी। यह परीक्षा स्थगित हो रही थी, इस वजह से दबाव भी काफी था। मेरा लक्ष्य शांत रहने का और समय का सदुपयोग करना था।
There is no doctor in my family, so I didn't expect this. I had hoped to make it to top 100 or top 50 but I never expected to score 720/720. The exam was being postponed, so there was a lot of pressure. But the goal was to stay calm & utilise time: Soyeb Aftab, #NEET2020 topper pic.twitter.com/9WA6u3NPW3
— ANI (@ANI) October 16, 2020
बता दें कि नीट परीक्षा के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा में छात्रों को ऑल इंडिया रैंक के अनुसार देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में एडमिशन मिलता है। कोरोना महामारी के चलते इस साल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ये परीक्षा आयोजित कराई गई थी।
Trending Videos
इस तरह देखें नीट 2020 परीक्षा का परिणाम
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं
- NEET Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर लिखकर सबमिट करें
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।