फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET 2020: 111 exam centers in Delhi and maximum 320 centers in UP in north india

नीट 2020: दिल्ली में होंगे 111 परीक्षा केंद्र, उत्तर भारत में सबसे ज्यादा 320 सेंटर यूपी में 

Sat, 12 Sep 2020 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
NEET 2020: 111 exam centers in Delhi and maximum 320 centers in UP in north india
NEET

देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 3863 परीक्षा केंद्रों पर टच फ्री नीट 2020 आयोजित होगी। दिल्ली में इसके लिए 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि उत्तर भारत में सबसे अधिक 320 परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश में हैं। देश में सबसे अधिक 615 परीक्षा केंद्र महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर 322 केरल और तीसरे स्थान पर यूपी में हैं। परीक्षा में 15,19,375 उम्मीदवार भाग लेंगे।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा की तैयारियों के तहत शुक्रवार को राज्य सरकारों के साथ तैयारियों की आखिरी समीक्षा की। इसमें परीक्षा केंद्र को सेनिटाइज करवाने से लेकर पेन और कागज पर आधारित नीट 2020 की तैयारी परखी। अब शनिवार को फाइनल मॉक ड्रिल के साथ तैयारी परखी जाएगी। छात्र को रजिस्ट्रेशन रूम में जाना होगा, यहां उसके शरीर का तापमान (99.4 डिग्री होना चाहिए) जांचा जाएगा। यहां एक छात्र के निकलने के बाद दूसरे को अंदर बुलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य दस्तावेज की जांच होगी। इसमें उसे अपना एडमिट कार्ड, सरकारी फोटो पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। इस दौरान छात्र के किसी भी दस्तावेज को छुआ नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


पेरेंट्स को 300 मीटर पहले रोका जाएगा
 पेरेंट्स को परीक्षा केंद्र के 300 मीटर दूर रोक दिया जाएगा। सिर्फ छात्र को एनटीए के स्लॉट टाइम के आधार पर परीक्षा केंद्र में आना होगा। इसका मकसद भीड़ को एकत्रित न होने देना है। परीक्षा केंद्र के बाहर सड़क पर छह -छह फीट दूर गोल सर्कल बनाए गए होंगे। छात्रों को इसी में खड़ा होना होगा। यहीं से रजिस्ट्रेशन होगा। लड़के और लड़कियों के दो-अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे। इसमें एक स्लॉट टाइम यानी 40 मिनट के अंतराल में सिर्फ 80 छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। नीट की परीक्षा बेशक 2 बजे शुरू होगी, लेकिन स्लॉट टाइम सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा। दूसरा स्लॉट 11.40 से अगले 40 मिनट का होगा। पहले एक केंद्र में 300 छात्र एवरेज होते थे, जोकि इस बार 150 होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखावट और डिजिटल हस्ताक्षर से मिलान
कोविड-19 के चलते  परीक्षा में छात्र का मिलान अब लिखावट और डिजिटल हस्ताक्षर से होगा। अभी तक परीक्षा केंद्र में छात्र को अंगूठा लगाना पड़ता था। अलग-अलग ग्रुप में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए छात्रों को क्लासरूम में लाया जाएगा। परीक्षा केंद्र में तैनात सभी कर्मियों और छात्रों को दस्ताने पहनने अनिवार्य होंगे। क्लासरूम में हैंड सेनेटाइजर भी रखे जाएंगे।

कमरे में नहीं घूमेंगे शिक्षक
सामाजिक दूरी के चलते परीक्षा केंद्र में परीक्षा नियंत्रक स्टॉफ कमरे के अंदर छात्रों के बीच नहीं घूमेंगे। वे दूर बैठकर छात्रों की निगरानी करेंगें। पचास फीसदी कर्मी ही क्लासरूम के अंदर होंगे। बाकी अन्य सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से छात्रों पर नजर रखेंगे। यदि कोई छात्र परीक्षा नियंत्रक या डयूटी में तैनात शिक्षक की किसी प्रकार की मदद लेना चाहता होगा तो सामाजिक दूरी के साथ पहले शिक्षक को हैंड सेनेटाइज करना होगा। इसके बाद ही वह छात्र की मदद कर सकेगा।


छात्र इनका रखें ध्यान

  • मुंह पर मॉस्क और हाथों में दस्ताने पहनने होंगे।
  • पारदर्शी पीने के पानी की बोतल ला सकेंगे।
  • 50 एमएल का निजी हैंड सेनेटाइजर लाने की अनुमति होगी। हालांकि उसकी बोतल पारदर्शी होनी चाहिए।
  • नकल रोकने के लिए मेटल डिटेक्टर से छात्रों की जांच होगी। इसलिए वे किसी भी प्रकार की धातू आदि से बने प्रोडेक्ट को अपने साथ न लाएं। मेटल डिटेक्टर दूर से जांच करेगा, इस दौरान छात्र के सीधे संपर्क में कोई नहीं होगा।
  • परीक्षा से संबंधित दस्स्तावेज एडमिट कार्ड, सरकारी फोटो पहचान पत्र बदि।
  • शौचायल जाने से पहले उन्हें अनुमति लेनी जरूरी होगी।


राज्य: छात्रों की संख्या: परीक्षा केंद्रों की संख्या 
चंडीगढ़-15931-32
दिल्ली-53993-111
हिमाचल -11264-35
हरियाणा-16298-40
जम्मू-कश्मीर-34760-99
लददाख-516-1
पंजाब-16300-28
उत्तराखंड -18958-43
उत्तर प्रदेश- 166582-320 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed