फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET 2018 exam today know all about dress code and instructions

NEET परीक्षा आज, परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले दो लाख ज्यादा

Sun, 06 May 2018 03:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 May 2018 03:41 AM IST
विज्ञापन
NEET 2018 exam today know all about dress code and instructions

आज होने वाली नीट परीक्षा को लेकर खासी तैयारी की गई है। सीबीएसई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस बार केंद्रों पर ट्रेंड सीबीएसई व केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक ही तैनात होंगे, ताकि छात्रों को जांच के नाम पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन


इसके अलावा पेपर लीक जैसी घटना दोबारा न हो इसके लिए शिक्षकों के मोबाइल, ब्लूटूथ, कैमरा आदि का प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं परीक्षा केद्रों पर बोर्ड के अधिकारी ही प्रश्न पत्र खोलेंगे।
विज्ञापन

  
वहीं, बोर्ड प्रबंधन ने एनएसयूआई समेत अन्य के उन आरोपों को नकार दिया है। जिसमें कहा गया था कि तमिलनाडु के छात्र को राजस्थान से लेकर केरल व कर्नाटक में परीक्षा केंद्र मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि आवेदन पत्र में परीक्षा केंद्र का जो कोड छात्र ने  भरा था, उसी के आधार पर अलाटमेंट की गई है। हालांकि, दो राज्यों के बीच छात्र के घर से जो परीक्षा केंद्र पास था, उसे दिया गया है। किसी छात्र को परेशान करना मकसद नहीं, बल्कि सुविधा देना था।  


उधर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच नीट प्रवेश परीक्षा पर चल रहा विवाद थम गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तमिलनाडु परीक्षा में शामिल हो रहा है। जबकि पिछले साल के मुकाबले छात्रों की संख्या में 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते 170 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 149 था।  

ड्रेस कोड का रखें पूरा ध्यान 
-  छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे गहने आदि पहनकर न आएं। बालों को बांधकर रखें। 
- मनी पर्स, बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान लेकर ना जाएं। 
- गहरे रंगे की बजाय हल्के रंग के कपड़े पहनें। शर्ट आधे बाजू की। बड़े बटन वाले कपड़े पर मनाही है। 
- जूते की बजाय स्लीपर या सैंडल पहनें। हाई हील पहनकर आना मना है।  
- धार्मिक परिधान जैसे बुर्का, पगड़ी, मंगलसूत्र आदि पहनने वालों की एक घंटे पहले केंद्रों पर जांच होगी। 
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाए। पेन केंद्र पर ही मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed