फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neeraj will be 'Amar Ujala Kavya Ratna', Kavya Bhushan and Kavya Shree will be in Kavita Mahakumbh

नीरज होंगे 'अमर उजाला काव्य रत्न', कविता महाकुंभ में दमकेंगे 'काव्य भूषण' और 'काव्य श्री' भी

Fri, 30 Jun 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,
ब्यूरो/ अमर उजाला, Updated Fri, 30 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Neeraj will be 'Amar Ujala Kavya Ratna', Kavya Bhushan and Kavya Shree will be in Kavita Mahakumbh
गोपाल दास नीरज होंगे अमर उजाला 'काव्य रत्न सम्मान' से सम्मानित - फोटो : amarujala

आगरा में 2 जुलाई को होने वाले 'काव्य महाकुंभ' में गीतों की दुनिया के शीर्ष कवि गोपाल दास नीरज को अमर उजाला 'काव्य रत्न सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। नीरज के अलावा इस आयोजन में शिरकत कर रहे अन्य कवियों को भी 'काव्‍य भूषण' और 'काव्य श्री' सम्मान से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन


काव्य के इस बड़े आयोजन में बीस कवियों को 'काव्य श्री' और 9 कवियों को 'काव्य भूषण' सम्मान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम एमजी रोड स्थित सूर सदन में शाम 6  बजे से होगा।  इस काव्य महाकुंभ गोपाल दास नीरज, हरि ओम पवार, संतोष आनंद, राहत इंदौरी, सोम ठाकुर, शबीना अदीब, कीर्ति काले और प्रदीप चौबे जैसे कवि और शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे। 
विज्ञापन


अलीगढ़ से संबंध रखने वाले दिग्गज कवि नीरज अपने कालजयी फिल्मी गानों के लिए विख्यात हैं। 'फूलों के रंग से दिल की कलम से' और 'कारवां गुजर गया गुबार देखते रह गए' जैसे गीतों को रचने वाले नीरज अपनी 92 वर्ष की आयु के बावजूद सजग और चेतन हैं। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ अमर उजाला के इस काव्य महाकुंभ में सम्मिलित होने का प्रस्ताव स्वीकार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 'जिंदगी की ना टूटे लड़ी' जैसे अमर गीतों की रचना करने वाले संतोष आनंद भी इस महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। इन्हें भी कई पुरस्कारों के साथ प्रतिष्ठित फिल्म फेयर अवार्ड भी प्राप्त है। इस आयोजन में  वीर रस के कवि के रूप में पहचाने जाने वाले आवाज़-ए-हिंदुस्तान हरि ओम पंवार के काव्य वाचन का भी आनंद उठाया जा सकेगा। अपनी उर्दू शायरी व गज़लों के अनोखे अंदाज़ के लिए प्रसिद्ध राहत इंदौरी के कलाम समां बांध देंगे।

ब्रजभाषा के छंद व बेमिसाल लोक-गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार सोम ठाकुर जैसी शख्सियत भी इस महसम्मेलन में मौजूद होगी। व्यंग्य, साहित्य का एक शक्तिशाली हिस्सा है। ऐसे में विनम्र व्यंग्य के कवि तेज नारायण बैचैन और प्रदीप चौबे भी अपने हास्य रस से भरी रचनाओं के साथ श्रोताओं का मन-मोहने आ रहे हैं।  उपरोक्त सभी कवियों को अमर उजाला काव्य महा-कुंभ में काव्य-भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

कवि सम्मेलन-मुशायरे का एक सत्र नारी शक्ति के नाम भी होगा

Neeraj will be 'Amar Ujala Kavya Ratna', Kavya Bhushan and Kavya Shree will be in Kavita Mahakumbh
अमर उजाला काव्य महाकुंभ

इसके अलावा इस कवि सम्मेलन-मुशायरे का एक सत्र नारी शक्ति के नाम भी होगा। इस सत्र में देश की शीर्षस्‍थ महिला कवियित्री नारी शक्ति विषय पर कविताएं पेश करेंगी। महिला सशक्‍तिकरण की इस थीम वाले इस ख़ास हिस्से में कविताओं का केंद्र बिंदु महिलाओं से जुड़े विषय होंगे। इस कार्यक्रम में कीर्ति काले, शबीना अदीब, डा. शशि तिवारी, सपना सोनी, डा. रुचि चतुर्वेदी और चेतना शर्मा अपनी कविताएं पेश करेंगी। 

काव्य से जुड़े इस विराट आयोजन में अमर उजाला अपने लाखों पाठकों को एक और तोहफ़ा देने जा रहा है। इस अवसर पर  amarujala.com की काव्य को समर्पित एक माइक्रोसाइट http://www.amarujala.com/kavya को भी औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें भारत और विश्‍व की श्रेष्ठ काव्‍य रचनाएं मौजूद होंगी। साथ ही कविता और गजलों से जुड़े कई नए तरह के कॉलम यहां आपको पढ़ने को मिलेंगे।  हिंदी उर्दू के अलावा भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी यहां जगह होगी। 

सभी काव्य प्रेमियों के लिए यह माइक्रोसाइट खुली होगी जहां वे अपनी रचनाएं भेज सकेंगे। इस साइट में दिग्गज कवियों और शायरों के अलावा आपकी रचनाओं को भी जगह मिलेगी। इस तरह अमर उजाला आपकी लेखनी को एक बड़ा प्‍लेटफॉर्म देगा। आपकी रचना लाखों लोगों तक हमारी वेबसाइट के माध्यम से पहुंचेगी।

इस कार्यक्रम के टाइटल स्पांसर टाटा टियागो व पॉवरड स्पांसर तपन ग्रुप हैं। इसके अलावा डी.एस.ग्रुप पल्स मैंगो ड्रिंक, उन्नति ग्रुप ऑफ़ कॉलेज्स, डॉ.एम.पी.एस. ग्रुपऑफ़ इंस्टिट्यूशंस इसके अन्य पार्टनर हैं। अमर उजाला डॉट कॉम इस कार्यक्रम का ऑनलाइन पार्टनर है। 

इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता पाने के लिए व किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप 8392953558 व 7060035365 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed