फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Need to raise one trillion dollars to protect children from Corona - Laurets and Leaders

कोरोना से बच्चों की सुरक्षा के लिए एक लाख करोड़ डॉलर इकट्ठा करने की जरूरत - लॉरेट्स एंड लीडर्स

Mon, 18 May 2020 09:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 May 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Need to raise one trillion dollars to protect children from Corona - Laurets and Leaders
kailash-satyarthi - फोटो : file
किसी भी त्रासदी में सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं और बच्चों को उठाना पड़ता है। कोरोना का असर भी बच्चों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। बच्चों के हित में काम करने वाली संस्था लॉरेट्स एंड लीडर्स का कहना है कि कोरोना के कारण बच्चों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए और उन्हें सुरक्षा देने के लिए दुनिया भर की सरकारों को उदारता से पेश आना चाहिए।
विज्ञापन


संस्था का अनुमान है कि बच्चों के हितों की रक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर एक लाख करोड़ डॉलर की मदद दिए जाने की जरुरत है।

संस्था के संस्थापक सदस्य नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को दो भागों में बांटकर रख दिया है। कोरोना का सबसे ज्यादा असर समाज के सबसे कमजोर तबकों पर दिखाई पड़ रहा है और आने वाले समय में भी यह लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


संस्था की तरफ से सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि अगर ऐसे समय में बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाया जाता है तो इस महामारी के बाद उपजी परिस्थितियों में बच्चों को बेचने, उनके साथ यौनाचार करने और हिंसात्मक गतिविधियों में वृद्धि हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बच्चों को अपने स्कूल छोड़ने पड़ेंगे जिसका भविष्य में बहुत नकारात्मक असर दिखाई पड़ेगा। इस आह्वान को दलाई लामा, डेसमंड टूटू, केरी कैनेडी, गाय राइडर और मैरी रॉबिंसन जैसी हस्तियों का समर्थन हासिल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed