फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Need relook at UN Security Council as current structure not working; back greater role for India: Liz Truss

Ideas of India Summit: लिज ट्रस बोलीं- यूएन सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत, भारत को बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए

Fri, 24 Feb 2023 12:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:36 PM IST
सार

ट्रस ने कहा कि आज के समय में भारत इकोनॉमिक पावर है। उसे पश्चिम में बड़ी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा, 'भारत एक लीडर है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है... चीन की बहस पर भारत का बहुत बड़ा प्रभाव हो सकता है।' 

विज्ञापन
Need relook at UN Security Council as current structure not working; back greater role for India: Liz Truss
लिज ट्रस - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संगठन सही से काम नहीं कर रहा है, इसलिए इसमें नए सिरे से बदलाव किया जाना चाहिए। ट्रस ने ये भी कहा कि दुनिया में भारत की ताकत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत को बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


लिज ट्रस  ने यहां एबीपी नेटवर्क की ओर से आयोजित आइडियाज ऑफ इंडिया के दूसरे संस्करण में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में भारत की जमकर तारीफ की। चीन और रूस पर जमकर निशाना साधा। ट्रस ने कहा कि आज के समय में भारत इकोनॉमिक पावर है। उसे पश्चिम में बड़ी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा, 'भारत एक लीडर है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है... चीन की बहस पर भारत का बहुत बड़ा प्रभाव हो सकता है।' 
विज्ञापन


और क्या बोलीं लिज? 
लिज ट्रस ने चीन और रूस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हमें यह विश्वास था कि आर्थिक स्वतंत्रता के साथ चीन अधिक स्वतंत्र हो जाएगा, लेकिन चीन ने उस वृद्धि का उपयोग हमारे जीवन के तरीके को कमजोर करने के लिए किया है। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया के दूसरे देशों से अपील करते हुए कहा, 'हमें ताइवान से सबक सीखना होगा। इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि ताइवान खुद का बचाव करने में सक्षम हो। आइए यह सुनिश्चित करें कि हमने एक आर्थिक लचीलापन बनाना है, ताकि चीन उस आर्थिक दबाव का उपयोग न कर सके।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिज ट्रस ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में दुनिया की बड़ी ताकत है। आज दुनिया के तमाम देश भारत की आवाज सुनते हैं। भारत दुनिया को नई दिशा दिखा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed