फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly 45 percent drop in demand for Chinese goods

लोग नहीं खरीद रहे चीनी सामान, मांग में 45 प्रतिशत की आई गिरावट

Wed, 26 Oct 2016 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 06:31 AM IST
विज्ञापन
Nearly 45 percent drop in demand for Chinese goods
खुदरा व थोक व्यापारियों का कहना है कि दिवाली के मौके पर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की मुहिम से चीन के सामान की मांग में पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। चीनी सामान की मांग में आई इस गिरावट की वजह से इस वर्ष मिट्टी से बने सामान की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है। कंफेडेरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का कहना है कि उनकी तरफ से देश देश के 20 विभिन्न शहरों के व्यापारिक संगठनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। 
विज्ञापन


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने बताया की सोशल मीडिया पर चीनी सामान के बहिष्कार के अभियान की वजह से खुदरा व्यापारियों द्वारा आयातित एवं थोक व्यापारियों से चीनी सामान खरीदने की मांग गत वर्ष की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत घटी है। व्यापारियों का कहना है कि क्योंकि पाकिस्तान इस विषय के साथ जुड़ा है, इस वजह से लोगों में चीनी सामानों के प्रति विरोध जबरदस्त है। 
विज्ञापन


इस बहिष्कार को एक बड़ा अवसर मानते हुए कुम्हारों ने इस वर्ष मिट्टी के दीये एवं मिट्टी से बने अन्य सामान बनाने की बड़ी तैयारी की है। कुम्हारों का कहना है कि पहले खुदरा कारोबारी दीये की मांग नहीं करते थे, लेकिन इस साल खुदरा कारोबारी पिछले साल के मुकाबले अधिक मात्रा में दीये व मिट्टी के अन्य सामान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed