फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly 10,000 people are joining the RSS every month

हर महीने 10 हजार युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा संघ, भाजपा की स्टाइल को किया कॉपी

Mon, 30 Apr 2018 03:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
 Nearly 10,000 people are joining the RSS every month
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डिजिटल माध्यमों से अपनी सदस्यता संख्या को जबरदस्त बढ़ावा देने के बाद उसका थिंकटैंक कहे जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी यही तरीका अपनाया है। अपनी वेबसाइट पर चलाए गए ‘आरएसएस से जुड़ो’ अभियान के तहत संघ हर महीने करीब 10 हजार नए सदस्य अपने साथ जोड़ने में सफल हो रहा है। अपने सदस्यों में युवा वर्ग को जोड़ने के लक्ष्य के तहत चलाए गए इस अभियान को संघ पूरी तरह सफल मान रहा है।

विज्ञापन


शहरों में आ रहे अपार्टमेंट कल्चर के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के लिए संघ ने अब अपने कार्यकर्ताओं को ‘अपार्टमेंट प्रमुख’ का पद भी देने का निर्णय लिया है, जो अपनी सोसाइटी में संघ की शाखा लगाने के लिए उत्तरदायी होगा। 
विज्ञापन


ये जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय स्तर के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, अब कोई भी हमारी वेबसाइट पर ‘ज्वॉइन आरएसएस’ पर मात्र एक क्लिक के जरिए संघ का सदस्य बन सकता है। शाखाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, हमार लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और शहरों व गांवों में छोटे से छोटे क्षेत्र में शाखा आयोजित करने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि शाखा संघ की सबसे छोटी यूनिट और संगठन की रीढ़ है, जो अधिक से अधिक लोगों को समाजसेवा से जोड़कर समाज में बदलाव ला रही हैं।

फेसबुक-ट्विटर की भी ले रहे मदद
आरएसएस युवाओं तक फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भी पहुंच बढ़ा रहा है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर जहां संघ के 54 लाख फॉलोअर हैं और इस प्लेटफार्म पर किसी भी युवा की जिज्ञासा या मैसेज का एक दिन के अंदर जवाब दे दिया जाता है। 


वहीं संघ के पास अपना वेरीफाइड ट्विटर अकाउंट भी है। इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए संघ अपने आयोजनों और साहित्य के बारे में भी लगातार अपडेट जारी करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed