फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDTV India ordered off air on Nov 9 over coverage of Pathankot attack

पठानकोट कवरेज को लेकर एनडीटीवी इंडिया पर लगा एक दिन का बैन

Thu, 03 Nov 2016 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
NDTV India ordered off air on Nov 9 over coverage of Pathankot attack
- फोटो : Getty images

पठानकोट आतंकी हमले के दौरान संवेदनशील सूचनाओं का प्रसारण करने के मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया का प्रसारण एक दिन बंद करने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने यह कार्रवाई एक अंतर मंत्रालयी समिति की सिफारिश पर की है। समिति का गठन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया था। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार समिति ने अपनी जांच में पाया है कि 'एनडीटीवी इंडिया' ने पठानकोट में वायुसेना बेस पर आतंकी हमले के दौरान महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक रूप से संवेदनशील सूचनाओं का प्रसारण किया था। समिति की सिफारिश पर मंत्रालय ने केबल टीवी नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए पूरे देश में एक दिन के लिए चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में चैनल को 9 नवंबर 2016 को रात 12:01 बजे से 10 नवंबर 2016 को रात 12:01 बजे तक प्रसारण बंद रखने को कहा गया है। आतंकी हमले की कवरेज के मामले में किसी चैनल के खिलाफ की गई यह अपनी तरह की पहली कार्रवाई है।  इस आशय के मानदंडों को पिछले साल अधिसूचित किया गया था। इस मामले में पक्ष जानने के लिए चैनल से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मामला चैनल द्वारा पठानकोट आतंकी हमले के प्रसारण से जुड़ा हुआ है। समिति का मानना है कि इस तरह की संवेदनशील जानकारियों का लाभ उठाकर आतंकी सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि नागरिकों और जवानों की जान को भी क्षति पहुंचा सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि जनवरी में आतंकी हमले के दौरान तथाकथित तौर पर चैनल ने एयरबेस में गोला-बारूद के भंडारण की जानकारी का खुलासा किया था। इसके साथ ही चैनल ने मिग, लड़ाकू विमानों, रॉकेट लॉचर, मोर्टार, हेलीकॉप्टर और फ्यूल टैंक आदि की जानकारी का प्रसारण किया था। ऐसे में आतंकी और उनके हैंडलर सूचनाओं का लाभ उठाकर भारी नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चैनल ने जो कंटेंट प्रसारित किया था वह मानदंडों का उल्लंघन था। इस मामले में चैनल को जनवरी में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब में चैनल ने कहा था कि यह सिर्फ व्यक्तिपरक व्याख्या का मामला है और उसने जिन सूचनाओं का प्रसारण किया था वह पहले से ही प्रिंट, इलेक्ट्रिॉनिक और सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक हो चुके थे। बहरहाल, समिति ने कहा है कि चैनल ने गोला-बारूद रखे जाने के सही स्थान के साथ ही इस बात का भी खुलासा कर दिया था कि आतंकी किस स्थान पर छिपे हैं, कहां स्कूल है और कहां रिहायशी इलाका। समिति का कहना है कि चैनल द्वारा ऐसा करना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। 

 

 

 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed