{"_id":"656c671344ea5efa6e063efc","slug":"ndpp-wangpang-konyak-defeats-congress-candidate-in-tapi-assembly-by-election-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापी विधानसभा उपचुनाव: एनडीपीपी के वांगपांग कोन्याक ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया; इतने मतों से दर्ज की जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तापी विधानसभा उपचुनाव: एनडीपीपी के वांगपांग कोन्याक ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया; इतने मतों से दर्ज की जीत
Sun, 03 Dec 2023 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
एन. अर्जुन, कोहिमा
एन. अर्जुन, कोहिमा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:01 PM IST
सार
वांगपांग कोन्याक एनडीपीपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस के संयुक्त उम्मीदवार थे। वांगनाओ बीते 10 बार से इस सीट से चुनाव जीतते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
वोटिंग
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगालैंड में तापी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार वांगपांग कोन्याक ने जीत हासिल की है। वांगपांग कोन्याक को कुल 10053 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वांग्लेम कोन्याक को 5333 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस पार्टी के वांग्लेम कोन्याक को कुल 4720 वोट ही मिले। रविवार को तापी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए। नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने वांगपांग कोन्याक को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तापी सीट पर एनडीपीपी के विधायक नोके वांगनाओ का 28 अगस्त को निधन हो गया था। इसके बाद तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। यह उप-चुनाव 7 नवंबर को हुए थे। जिसमें रिकॉर्ड तोड़ वोटर टर्न आउट दर्ज किया गया। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उप-चुनाव का वोटिंग परसेंटेज 96.25 प्रतिशत रहा। चुनाव में सिर्फ दो ही उम्मीदवार मैदान में खड़े हुए थे। वांगपांग कोन्याक एनडीपीपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस के संयुक्त उम्मीदवार थे। वांगनाओ बीते 10 बार से इस सीट से चुनाव जीतते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
उप-चुनाव में जीत के बाद एनडीपीपी के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने वांगपांग कोन्याक को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उपचुनाव जीतने पर कोन्याक को हार्दिक बधाई। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में एनडीपीपी के 25, भाजपा के 12, राकांपा के सात और एनपीपी के पांच विधायक हैं. राज्य में सभी विधायक एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं
विज्ञापन