फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA will win all seats in Tamil Nadu, Puducherry says union minister L Murugan

Tamil Nadu: 'तमिलनाडु और पुडुचेरी में NDA सभी 40 सीटें जीतेगी', लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री का दावा

Mon, 29 Jan 2024 09:14 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 29 Jan 2024 09:14 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर भी बात की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने छात्रों के हितों पर विस्तार से चर्चा की। पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित लोगों को लेकर भी बात की।

विज्ञापन
NDA will win all seats in Tamil Nadu, Puducherry says union minister L Murugan
एल मुरुगन - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री एल मुरुगन ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन इस बार तमिलनाडु और पुडुचेरी में 40 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन


तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी सीटें जीतने का दावा
एल मुरुगन ने कहा, 'लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी 40 सीटें जतेगी। इंडिया गठबंधन में पार्टियां मिली जुली है। यह सभी को मालूम है कि गठबंधन पार्टियां चुनाव के अंत तक साथ नहीं रहेगी। गठबंधन में अभी से फूट पड़ने लगी है।' मंत्री ने रविवार को अपने परिवार के साथ नामक्कल के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का कार्यक्रम भी देखा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आज मन की बात का 109वां एपिसोड था। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों के हितों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी परिक्षाओं का सामना करने जा रहे छात्रों और पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित लोगों को लेकर भी बात की। मैं नीलगिरि से चुनाव लड़ूंगा या नहीं यह लीडरशिप तय करेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राम मंदिर पर की बात
मन की बात के 109 वें एपिसोड में पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम का शासन संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणा है। पद्म पुरस्कार को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष शीर्ष नागरिक सम्मानों के लिए प्राप्त नामांकन 2014 की तुलना में 28 गुना अधिक थे। 

इस साल के पहले एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि पद्म पुरस्कारों की विश्वसनीयता और सम्मान हर साल बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 75वें गणतंत्र दिवस पर भी बात की। रविवार को बिहार की राजनीति में उलटफेर देखने को मिला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के साथ अपना 18 महीने का सत्तारूढ़ गठबंधन समाप्त कर एनडीए में शामिल हो गए।


बिहार की राजनीति में उलटफेर के बाद रविवार को नीतीश कुमार ने आठ मंत्रियों के साथ शपथ ली। नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के सामने शपथ ली। इस शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed