फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA to fight 2019 Lok Sabha elections under Modi's leadership

2019 के आमचुनाव में पीएम मोदी ही होंगे एनडीए का चुनावी चेहरा

Tue, 11 Apr 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
NDA to fight 2019 Lok Sabha elections under Modi's leadership

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ने का संकल्प लिया। भाजपा और उसके 32 सहयोगी दलों की बैठक में सभी दलों ने मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि भारत की प्रगति के लिए मजबूत नेतृत्व की सख्त जरूरत है इसलिए हमें एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों पर भी सहयोगी दलों का मन टटोला। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैठक में मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों का प्रशंसा प्रस्ताव मंजूर किया गया और सभी 33 दलों ने गठबंधन का विस्तार करते हुए इसे और मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या चर्चा में राष्ट्रपति चुनाव का भी मुद्दा था, जेटली ने कहा कि यह मुद्दा बैठक के एजेंडे में नहीं था। इसी तरह के एक सवाल के जवाब में तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि जब कभी इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा तो एनडीए के सहयोगी दल एकजुट होकर फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली ने बताया कि सभी घटक दलों ने मोदी सरकार के प्रदर्शन और खासकर प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘घटक दलों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में दूसरा कार्यकाल जीतने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

सत्तारूढ़ गठबंधन ने पिछले तीन वर्षों के दौरान अपना जनाधार बढ़ाया है और इस दौरान इसकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता भी बढ़ी है।’ चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एनडीए सहयोगी मोदी के नेतृत्व में 2019 का चुनाव जीतने के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

बैठक की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन से हुई। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, टीडीपी प्रमुख नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने भी बैठक को संबोधित किया।

मोदी सरकार और भाजपा की अक्सर खिंचाई करने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी बैठक में अपनी बात रखी। हालांकि पीडीपी नेता और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नहीं आ पाईं लेकिन उन्होंने अपना प्रतिनिधि भेजा हुआ था। जेटली और नायडू ने मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां गिनाईं और स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन जारी रखने का वादा किया। 

राष्ट्रपति चुनाव में साथ रहेगी शिवसेना 

NDA to fight 2019 Lok Sabha elections under Modi's leadership

शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दे सकती है। एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के प्रति नरमी के संकेत दिए हैं।

शिवसेना सूत्रों के मुताबिक बीते सप्ताह भी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक में उद्धव ने भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने का संकेत दे दिया था। हालांकि समर्थन के बदले पार्टी को क्या हासिल होगा, यह तय नहीं है लेकिन शिवसेना नाउम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed