'मसूद अजहर को रिहा कर एनडीए सरकार ने किया देश की सुरक्षा से समझौता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति सरकार की नीति में ढुलमुल रवैये के लिए केवल मोदी जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही पार्टी ने इस मामले में भारी खुफिया और रणनीतिक विफलता के लिए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उड़ी आतंकी हमला मोदी सरकार के राजनीतिक नेतृत्व की विफलता है। रिपोर्ट में स्पष्ट तौर सरकार के भीतर बड़ी खुफिया और रणनीतिक चूक की ओर इशारा किया गया है। उन्होंने पीएम से कहा कि इस पूरी विफलता के लिए वह जवाबदेही और जिम्मेदारी तय करने की हिम्मत दिखाएं।
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से देश की सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में हैं। इसके लिए रक्षा मंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उड़ी का हमला राष्ट्र की अंतर आत्मा पर हमला है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए।
'उरी अटैक केंद्र सरकार की खोखली विदेश नीति का परिणाम'
पार्टी ने पाकिस्तान को लेकर सरकार की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार को पाक पर व्यापक प्रतिबंध लगवाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1999 में भारतीय विमान अपहरण के बाद आतंकवादी मसूद अजहर को उस समय रिहा कर तत्कालीन एनडीए सरकार ने देश की सुरक्षा से समझौता किया था।
कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान को अलग थलग करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की वकालत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद और आरपीएन सिंह ने उरी अटैक को केंद्र सरकार की खोखली विदेश नीति का परिणाम बताया।