फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA constituent BPF sweeps Bodoland Territorial Council polls in Assam by winning 28 of 40 seats

असम: बीटीसी चुनाव में एनडीए सहयोगी बीपीएफ की बड़ी जीत, 40 में से 28 सीटों पर जमाया कब्जा

Sat, 27 Sep 2025 10:38 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

बीटीआर के पांच जिलों कोकराझार, चिरांग, उदालगुरी, बक्सा और तामुलपुर में 22 सितंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में कुल 316 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।  

विज्ञापन
NDA constituent BPF sweeps Bodoland Territorial Council polls in Assam by winning 28 of 40 seats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

असम में हुए बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) चुनाव में एनडीए की सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीपीएफ ने 40 में से 28 सीटें जीतकर परिषद पर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। बीटीआर के पांच जिलों कोकराझार, चिरांग, उदालगुरी, बक्सा और तामुलपुर में कुल 316 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। बीटीसी चुनाव के लिए मतदान 22 सितंबर को हुआ था। 

विज्ञापन


संयुक्त पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के अध्यक्ष प्रमोद बोरो वर्तमान में बीटीसी के प्रमुख हैं। इस चुनाव में यूपीपीएल को बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने कड़े मुकाबले में हरा दिया है।  बीपीएफ ने 40 में से 28 सीटें जीतकर परिषद पर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।  बीपीएफ का सहयोगी दल है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने चुनाव से पहले बीटीआर क्षेत्र में कई चुनावी सभाएं की थीं। 

विज्ञापन


हाग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाली बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने पिछली बार जीती गई 17 सीटों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया। निवर्तमान परिषद में गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और भाजपा क्रमशः सात और पांच सीटें ही हासिल कर सके हैं। मोहिलरी ने देबरगांव निर्वाचन क्षेत्र जीता, लेकिन चिरांगद्वार सीट हार गए। निवर्तमान बीटीसी प्रमुख और यूपीपीएल उम्मीदवार प्रमोद बोरो गोइमारी में विजयी हुए, लेकिन बोरो दोतमा सीट हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा था, यह चुनाव बीटीआर में एक नई शुरुआत सुनिश्चित करेगा। भाजपा ने बीटीसी चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। हम बीटीआर में सभी योजनाओं को लागू करेंगे। बीटीआर कीपांच लाख महिलाएं असम के ओरुनोदोई योजना, महिला उद्यमिता योजना में शामिल होंगी और बीटीआई की लड़कियों को निजुट मोइना योजना के तहत लाभ मिलेगा। भाजपा बीटीआर के लोगों को सांविधानिक सुरक्षा और जमीन के अधिकार दिलाने के लिए काम करेगी। 

वहीं, प्रमोद बोरो ने कहा कि उनका शासन बीटीआर में वर्षों के हिंसा के बाद शांति लेकर आया है। पिछले बीटीसी चुनावों में भाजपा और यूपीपीएल ने मिलकर सरकार बनाई थी। हगरामा मोहिलारी की अगुवाई वाली बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी (बीपीएफ), कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां भी इस चुनाव में मैदान में थीं।


परिषद की कुल 40 सीटों में से 30 सीटें अनुसूचित जतजाति (एसटी) के लिए आरक्षइत हैं। पांच सीटें गैर-अनुसूचित जनजाति और बाकी पांच बिना आरक्षण के हैं। बीटीसी निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 26.58 लाख मतदाता हैं। असम राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 40 निर्वाचन क्षेत्रों में 3279 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed