फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ND Tiwari's body will be kept in Swatantrata Sadan

स्वतंत्रता सदन में रखा गया एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर, काठगोदाम में रविवार को अंतिम संस्कार

Fri, 19 Oct 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Oct 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
ND Tiwari's body will be kept in Swatantrata Sadan

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन से हर कोई आहत है। देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले एनडी तिवारी के पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के तिलक लेन आवास ले जाया गया, जहां शुक्रवार शाम तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर लखनऊ और फिर रविवार सुबह काठगोदाम (उत्तराखंड) ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में तीन और उत्तर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक

उत्तराखंड में तीन दिन, जबकि उत्तर प्रदेश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। यूपी में तिवारी के अंतिम संस्कार के दिन झंडे आधे झुकाए जाएंगे। अगर अंत्येष्टि यूपी में होती है तो पुलिस सम्मान के साथ की जाएगी। 
विज्ञापन



दो राज्यों का सीएम बनने वाले पहले नेता 
 नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे नेता थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने योजना आयोग के उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त, पेट्रोलियम और विदेश मंत्रालय तथा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल का भी कार्यभार संभाला। वह नवगठित उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री बने लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले सीएम थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed