फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCW received complaints from Vundavalli Sridevi against casteism & sexist remarks

विधायक ने महिला आयोग से की शिकायत, लगाया जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

Fri, 13 Sep 2019 12:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 13 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
NCW received complaints from Vundavalli Sridevi against casteism & sexist remarks
विधायक वुंदावली श्रीदेवी - फोटो : Facebook

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को आंध्र प्रदेश की तडीकोंडा विधानसभा से विधायक और स्त्री रोग विशेषज्ञ वुंदावल्ली श्रीदेवी ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि अनंतवुरम गांव में गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान उनके लिए जातिसूचक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


शिकायत पर एनसीडब्ल्यू ने लिंग और जाति के आधार पर हुए भेदभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई है और अनंतवुरम गांव के अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आयोग ने पुलिस अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाने का फैसला किया है और आंध्र प्रदेश के डीजीपी से इसपर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

 

अनंतवरम गांव आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आता है। दो सितंबर को यहां तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं ने वाईएसआर कांग्रेस की विधायक वुंदावली को कथित तौर पर इसलिए गणेश पंडाल में प्रवेश नहीं करने दिया क्योंकि वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती हैं। सूत्रों ने बताया था कि टीडीपी नेताओं ने कथित तौर पर कहा कि यदि वह गणेश पूजा में हिस्सा लेंगी तो गणेश अपवित्र हो जाएंगे।


विरोध के कारण श्रीदेवी बिना भगवान के दर्शन किए अपनी कार से वापस चली गई थीं। टीडीपी नेता विधायक का उस समय रास्ता रोकने लगे जब वह पंडाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। जिससे विधायक के समर्थक भड़क गए थे। इसके बाद टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed