फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB Repot : five percent rise in cyber crimes in 2021

Cybercrimes In India: 2021 में पांच फीसदी बढ़े सायबर क्राइम, तेलंगाना, यूपी, कर्नाटक आगे

Wed, 31 Aug 2022 03:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 31 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कुल 52,974  सायबर क्राइम के केस दर्ज हुए, जबकि 2020 में इनकी संख्या 50,035 थी। इस तरह इसमें 2021 में पांच फीसदी बढ़ोतरी हुई, जबकि 2019 के 44,735 केस के मुकाबले 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। 

विज्ञापन
NCRB Repot : five percent rise in cyber crimes in 2021
cyber crime in India 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में सायबर क्राइम के मामलों में पिछले साल पांच फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चिंताजनक यह है कि इनसे संबंधित एक तिहाई मामलों में ही आरोप पत्र दायर किए जा सके। एनसीआरबी रिपोर्ट 2021 से यह जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में कुल 52,974  सायबर क्राइम के केस दर्ज हुए, जबकि 2020 में इनकी संख्या 50,035 थी। इस तरह इसमें 2021 में पांच फीसदी बढ़ोतरी हुई, जबकि 2019 के 44,735 केस के मुकाबले 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। 
विज्ञापन


पिछले साल दर्ज सायबर क्राइम के मामलों के अनुसार 70 फीसदी से ज्यादा केस तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र व असम में दर्ज किए गए। एनसीआरबी की रिपोर्ट 'क्राइम इन इंडिया 2021' में यह जानकारी दी गई है। देश में तमाम तरह के अपराधों के आंकड़े राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी रखता है। ब्यूरो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। रिपोर्ट के अनुसार प्रति लाख आबादी के मान से देखें तो 2021 में सायबर क्राइम की दर 3.9 फीसदी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तिहाई मामलों में ही जांच पूरी हुई
एनसीआरबी के अनुसार सायबर अपराध के मामलों में चार्जशीट फाइल होने वाले मामलों की संख्या 33.8 फीसदी रही। जबकि एक तिहाई मामलों में ही पुलिस जांच पूरी हो सकी। सायबर क्राइम से जुड़े 60.8 फीसदी केस (32,230) केस में आरोपियों का लक्ष्य धोखाधड़ी करना था। इसके बाद यौन शोषण का स्थान रहा। 8.6 फीसदी (4,555) सायबर क्राइम केस इसके दर्ज किए गए। वहीं, फिरौती मांग जाने के मामले 2883 दर्ज किए गए। 


कहां कितने दर्ज हुए सायबर अपराध
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, सबसे ज्यादा सायबर अपराध तेलंगाना में 10,303 में दर्ज हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 8,829, कर्नाटक में 8,136, महाराष्ट्र में 5,562 और असम में 4,846 दर्ज हुए। दिल्ली में ऐसे 356 मामले दर्ज किए गए। वहीं, राज्यवार दर को देखें तो तेलंगाना में सर्वाधिक दर 27 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, असम में 13.8, कर्नाटक में 12.1, उत्तराखंड में 6.3 और महाराष्ट्र में 4.5 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली की दर 1.7 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed