फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCR is not responsible for the pollution in Delhi NCR

एनसीआर में प्रदूषण के लिए केवल दिल्ली जिम्मेदार नहीं

Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
NCR is not responsible for the pollution in Delhi NCR
दिल्ली में प्रदूषण

दिल्ली के आसपास के इलाके राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। पर्यावरण मामलों के एक विशेषज्ञ का कहना है कि इस समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल करने की जरूरत है। स्विट्जरलैंड के पॉल शेरर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ आंद्रे प्रेवोट का कहना है कि पेेरिस में प्रदूषण के लिए पेरिस महज 30 फीसदी जिम्मेदार है।

विज्ञापन


वहां स्थानीय कारक महज 10 फीसदी प्रदूषण पैदा करते हैं। दिल्ली में भी ज्यादातर प्रदूषण दिल्ली के आसपास के इलाकों से पैदा होते हैं। स्थानीय स्तर पर इतना प्रदूषण का उत्सर्जन नहीं होता। प्रेवोट ने यहां एक सेमिनार में कहा कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का महत्वपूर्ण कारण पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है।
विज्ञापन


पटाखे जलाना एक कारण था, लेकिन प्रदूषण की मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों से फसल कटाई के बाद आने वाली हवा थी। उस वक्त पूरे पंजाब में पराली जलाई जा रही थी। समस्या के समाधान सुझाते हुए उन्होंने कहा कि नीति निर्माताओं को आसपास के 500 से हजार किलोमीटर के क्षेत्र की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। जैसा कि चीन में किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण वहां प्रवास करने वालों की उम्र पांच से छह साल कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed