फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Working President Supriya Sule on no party post for NCP leader Ajit Pawar

Maharashtra: शरद पवार ने बेटी को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष, तो रूठे अजित? सुप्रिया सुले ने कही ये बड़ी बात

Sun, 11 Jun 2023 03:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने रविवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने इस दौरान पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझमें विश्वास दिखाने के लिए एनसीपी के सभी कार्यकर्ताओं और शरद पवार की मैं आभारी हूं।

विज्ञापन
NCP Working President Supriya Sule on no party post for NCP leader Ajit Pawar
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कल बड़ा एलान किया था। पार्टी के 25वें स्थापना दिवस समारोह में पवार ने बेटी सुप्रिया सुले और पार्टी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। वहीं, भतीजे अजित पवार को लेकर कोई एलान नहीं हुआ। पवार की ओर से हुए एलान में सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसी को लेकर खबरें आ रही थीं कि अजीत फैसले से खुश नहीं है। हालांकि, सुप्रिया सुले का कहना है कि यह सब अफवाहें हैं। 

विज्ञापन


पार्टियों का किया धन्यवाद

एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने रविवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने इस दौरान पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझमें विश्वास दिखाने के लिए एनसीपी के सभी कार्यकर्ताओं और शरद पवार की मैं आभारी हूं। मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना, मजबूत संगठन को खड़ा करना और देश के लोगों की सेवा करना है। 

विज्ञापन


सभी पार्टियों में भाई-भतीजावाद 

जब पत्रकारों ने भाई-भतीजावाद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हां राजनीतिक पार्टियों में प्राथमिकता दी जाती है। मैं गर्व महसूस करती हूं कि मैं शरद पवार की बेटी हूं। कौन सी पार्टी है, जिसमें भाई-भतीजावाद नहीं है? मैं 50 से ज्यादा उदाहरण आपके सामने रख सकती हूं। उन्होंने कहा कि जब भाई-भतीजावाद की बात सामने आती है तो काम की बात क्यों नहीं सामने लाई जाती। उन्होंने कहा कि आप मेरा संसदीय प्रदर्शन क्यों नहीं देखते। एक बार नजर डालिए आपको समझ आ जाएगा कि मेरा काम कैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maharashtra: सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को शरद पवार ने क्यों बनाया कार्यकारी अध्यक्ष? समझें NCP की सियासत

सच्चाई और खबरों में अंतर

वहीं, पत्रकारों ने पूछा कि कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि एनसीपी नेता अजित पवार को पार्टी में कोई पद नहीं दिए जाने पर वह खुश नहीं हैं? इस पर सुले ने हंसते हुए कहा कि कौन कहता है कि वह खुश नहीं है, किसी ने उससे पूछा है? रिपोर्ट और सच्चाई में अंतर है। रिपोर्ट पर मत जाइए सब अफवाहें हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने उनसे (अजीत) से पूछा कि वह खुश हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि ये कोई रॉकेट साइंस तोड़े ही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed