फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Split: Leaving Sharad Pawar, this MLA attended Ajit's meeting, know how much support both the faction have

NCP Split: शरद पवार का साथ छोड़ ये विधायक अजित की बैठक में शामिल, जानें दोनों गुटों को किसका और कितना समर्थन

Wed, 05 Jul 2023 04:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jul 2023 04:01 PM IST
सार

 राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में और महाराष्ट्र के उपप्रधानमंत्री अजित पवार ने उपनगरीय बांद्रा के भुजबल नॉलेज सिटी में बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन
NCP Split: Leaving Sharad Pawar, this MLA attended Ajit's meeting, know how much support both the faction have
NCP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्री कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मुंबई में अलग अलग जगहों पर बुधवार को बैठक बुलाई। जहां अजित पवार द्वारा मुंबई में बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 53 में से 35 विधायक शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार विधायकों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं शरद पवार की बैठक में राकांपा के महज 13 विधायक ही शामिल हुए। 
विज्ञापन


शरद पवार की बैठक में शामिल हुए ये विधायक
शरद पवार की बैठक में शामिल होने वाले विधायकों में अनिल देशमुख, रोहित पवार, राजेंद्र शिंगणे, अशोक पवार, किरण लहमाटे, प्राजक्ता तानपुरे, बालासाहेब पाटिल, जीतेंद्र अव्हाड, चेतन विट्ठल तुपे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, संदीप क्षीरसागर और देवेंद्र भुयार हैं। इसके अलावा पांच सांसदों में श्रीनिवास पाटिल (लोकसभा), सुप्रिया सुले (लोकसभा), अमोल कोल्हे (लोकसभा), फौजिया खान (राज्यसभा) वंदना चव्हाण (राज्यसभा) और तीन एमएलसी में शशिकांत शिंदे, बाबाजानी दुरानी, एकनाथ खडसे भी बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


अजित पवार की बैठक में शामिल हुए विधायकों के नाम
अजित पवार के समर्थन में आने वाले 29 विधायकों का नाम सामने आ चुका है। इसमें अजित पवार, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, नरहरि झिरवाल, दिलीप मोहिते, अनिल पाटिल, माणिकराव कोकाटे, दिलीप वालसे पाटिल, अदिति तटकरे, राजेश पाटिल, धनंजय मुंडे, धर्मराव अत्राम, अन्ना बंसोड़, नीलेश लंके, इंद्रनील नाइक, सुनील शेलके, दत्तात्रेय, दिलीप बनकर, सुनील टिंगरे, सुनील शेलके, बालासाहेब अजाबे, दीपक चव्हाण, यशवंत माने, नितिन पवार, शेखर निकम, संजय शिंदे (निर्दलीय) और राजू कोरमारे है। इसके अलावा चार एमएलसी अमोल मिटकारी, रामराजे निंबालकर, अनिकेत तटकरे, विक्रम काले भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानमंडल के पूर्व प्रधान सचिव अनंत कलसे ने बताया कि अजित पवार को अयोग्यता से बचने के लिए 36 विधायकों का समर्थन चाहिए। शरद पवार और अजित पवार द्वारा शक्ति प्रदर्शन के लिए बुलाई गई बैठकों से पहले दोनों के आवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे। शरद पवार के आधिकारिक आवास के बाहर समर्थक हाथ में पोस्टर लेकर उनका समर्थन कर रहे थे, जिसमें लिखा था, 83 वर्षीय योद्धा अकेले लड़ाई लड़ रहा है। 


 राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दक्षिण मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में और महाराष्ट्र के उपप्रधानमंत्री अजित पवार ने उपनगरीय बांद्रा के भुजबल नॉलेज सिटी में बैठक बुलाई थी। अजित पवार के आवास के बाहर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी, जिसमें से एक ने पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा, ‘‘हम दादा (अजित पवार) के कट्टर समर्थक हैं। हम बारामती से आए हैं।’’विधायक अनिल पाटिल ने 53 में से 40 विधायकों का समर्थन अजित पवार के पक्ष में होने का दावा भी किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed