{"_id":"669e40c6130354728c070829","slug":"ncp-sp-mp-sule-asks-centre-to-discontinue-hindi-voiceovers-in-tv-broadcast-of-parliament-speeches-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'संसद के भाषणों के टीवी प्रसारण में हिंदी वॉयसओवर बंद किया जाए', सुप्रिया सुले की केंद्र से मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'संसद के भाषणों के टीवी प्रसारण में हिंदी वॉयसओवर बंद किया जाए', सुप्रिया सुले की केंद्र से मांग
Mon, 22 Jul 2024 04:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:51 PM IST
सार
Maharashtra: सुप्रिया सुले ने कहा कि संसद टीवी ने इस लोकसभा के पहले सत्र में अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषाओं में सांसदों द्वारा दिए गए भाषणों को हिंदी में वॉयसओवर देने की प्रथा की शुरुआत की थी और यह बजट सत्र में भी जारी है।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार अपने टेलीविजन चैनल पर अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषणों के लिए हिंदी वॉयस ओवर बंद करे। लोकसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार को यह मांग की।
विज्ञापन
सुले ने कहा कि संसद टीवी ने इस लोकसभा के पहले सत्र में अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषाओं में सांसदों द्वारा दिए गए भाषणों को हिंदी में वॉयसओवर देने की प्रथा की शुरुआत की थी और यह बजट सत्र में भी जारी है। उन्होंने कहा, यह एक तरह की सेंशरशिप है। यह करोड़ों गैर-हिंदी भाषी भारतीयों को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के मूल शब्दों को उनकी भाषाओं में सुनने के अधिकार से वंचित करता है। सरकार को इस भेदभावपूर्ण कदम को तत्काल रोकना चाहिए।
विज्ञापन