फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP SP aligning with Ajit Pawar NCP would be like joining hands with BJP Raut

Maharashtra: 'अजित पवार की एनसीपी से गठबंधन भाजपा से हाथ मिलाने जैसा', संजय राउत का शरद पवार की पार्टी पर तंज

Thu, 18 Dec 2025 02:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 18 Dec 2025 02:51 PM IST
सार

शिवसेना यूबीटी ने शरद पवार की पार्टी के अजित पवार की पार्टी से संभावित गठबंधन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि यह भाजपा को मजबूत करने जैसा होगा। 

विज्ञापन
NCP SP aligning with Ajit Pawar NCP would be like joining hands with BJP Raut
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि पुणे नगर निगम चुनावों के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) से गठबंधन, भाजपा से हाथ मिलाने जैसा होगा। मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा कि वह शरद पवार से मुलाकात करेंगे और पुणे नगर निकाय चुनाव के लिए दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच किसी भी समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


'एनसीपी से गठबंधन, भाजपा को मजबूत करने जैसा'
एक सवाल के जवाब में राउत ने कहा, 'अजित पवार के साथ गठबंधन करना भाजपा से हाथ मिलाने जैसा होगा। अजित पवार भाजपा के एजेंट हैं, और उनके साथ कोई भी तालमेल भाजपा को मजबूत करने जैसा होगा।' गौरतलब है कि एनसीपी और एनसीपी एसपी, दोनों पार्टियां पुणे नगर निगम चुनाव के लिए हाथ मिलाने पर बातचीत कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भाजपा और एनसीपी पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगमों में गठबंधन नहीं करेंगे, और दोनों महायुति सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा। महायुति गठबंधन में भाजपा और एनसीपी के अलावा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan: लोकसभा से 'वीबी-जी-राम-जी' विधेयक पारित, कृषि मंत्री बोले- बापू का अपमान कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक और ठाणे में एनसीपी एसपी से गठबंधन
राउत ने कहा कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ नगर निकाय चुनावों के लिए एक साथ आने को लेकर सकारात्मक हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी (एसपी) नासिक और ठाणे में शिवसेना यूबीटी और मनसे के साथ गठबंधन करेगी। राज्य के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना एक दिन बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed