{"_id":"5b92ec11867a557fe0598180","slug":"ncp-questions-maharashtra-cm-devendra-fadnavis-on-bjp-mla-ram-kadam-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक की महिला विरोधी टिप्पणी पर फडणवीस की चुप्पी को लेकर राकांपा, कांग्रेस ने उठाया सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक की महिला विरोधी टिप्पणी पर फडणवीस की चुप्पी को लेकर राकांपा, कांग्रेस ने उठाया सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के एक विधायक द्वारा इस हफ्ते की शुरूआत में की गई महिला विरोधी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चुप्पी को लेकर राकांपा ने शुक्रवार को सवाल उठाया। विधायक ने कहा था कि लड़कों को शादी में मदद करने के लिये वह लड़कियों को अगवा कर लेंगे। विपक्षी पार्टी ने फडणवीस से पूछा कि क्या विधायक की इस 'मंशा' को सत्तारूढ़ भाजपा की मौन स्वीकृति मिली हुई है।
विज्ञापन
राकांपा ने अपने "56 इंच के सीना वालों को 56 सवाल’’ अभियान के तहत यह सवाल किया। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिये बृहस्पतिवार को पार्टी ने यह अभियान शुरू किया था।महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल एवं पार्टी नेता अजित पवार, सुप्रिया सुले, धनंजय मुंडे, नवाब मलिक एवं अन्य ने इस अभियान के तहत ट्विटर पर सवाल किये।
विज्ञापन
इन नेताओं ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने विधायक राम कदम के इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्या इसका मतलब यह समझा जाये कि राम कदम की इस मंशा में भाजपा की मौन स्वीकृति है?’’ कदम ने हालांकि इस पर माफी मांग ली है लेकिन वह अपनी इस बात पर भी कायम रहे कि राजनीतिक विरोधियों ने उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।
विज्ञापन
फडणवीस पर हमला बोलते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री का ‘‘जानबूझकर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहना’’ निंदनीय है और यह उनके पद की ‘‘गरिमा’’ के अनुकूल नहीं है।