फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP MLC Amol Mitkari seeks apology from Bageshwar Dham chief for remarks on Sant Tukaram

NCP: 'संत तुकाराम पर टिप्पणी के लिए माफी मांगे बागेश्वर धाम सरकार', राकांपा विधायक ने दी ये चेतावनी

Tue, 31 Jan 2023 05:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 Jan 2023 05:45 PM IST
सार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी हैं। बागेश्वर धाम सरकार कहे जाने वाले शास्त्री के मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी काफी अनुयायी हैं।  

विज्ञापन
NCP MLC Amol Mitkari seeks apology from Bageshwar Dham chief for remarks on Sant Tukaram
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादों में चल रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी उतर आई है। राकांपा के एमएलसी अमोल मितकरी ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से 17वीं सदी के संत तुकाराम पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। इतना ही नहीं, अमोल मितकरी ने माफी ना मांगने की स्थिति में ‘नतीजे’  भुगतने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


संत तुकाराम पर क्या बोले थे धीरेंद्र शास्त्री? 
दरअसल, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में वह यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थी। संत तुकाराम पर की गई उनकी इसी टिप्पणी के कारण राकांपा उनके विरोध में उतर आई है। 
विज्ञापन


राकांपा नेता अमोल मितकरी ने दी चेतावनी
राकांपा नेता अमोल मितकरी ने सोमवार को कहा, 'अगर उनको वारकरी संप्रदाय के बारे में नहीं पता है, तो उव्हें बोलना नहीं चाहिए वरना महाराष्ट्र में वारकरी संप्रदाय के लोग उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने से पहले दो बार नहीं सोचेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भगवान विठ्ठल के भक्तों को वारकरी कहा जाता है। वे हर साल महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में पुणे के देहू से संत तुकाराम के पवित्र पदचिह्न लेकर तीर्थ यात्रा करते हैं।


 कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी हैं। बागेश्वर धाम सरकार कहे जाने वाले शास्त्री के मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी काफी अनुयायी हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के तर्कवादी श्याम मानव ने उन्हें चमत्कार साबित करने की चुनौती दी। जिसके बाद वे खूब चर्चा में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed