{"_id":"57b417504f1c1bd26e6ebd06","slug":"ncp-mla-from-karjat-suresh-lad-slaps-deputy-collector","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को मारे थप्पड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को मारे थप्पड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
विधायक सुरेश लैड
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक सुरेश लैड रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसानों को जमीन का मुआवजा देने को लेकर विधायक और डिप्टी कलेक्टर अभय कारगुटकर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस के बाद विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक का कहना है कि विधायक ने इन आरोपों को खारिज किया है।
घटना पिछले सप्ताह के गुरुवार की है जब ऑयल पााइपलाइन के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजा का विवाद निपटाने के लिए बैठक बुलाई गई थी। एनसीपी का कहना है, 'अगर यह हुआ है (थप्पड़ मारने की घटना) तो अधिकारी ने इस बारे में पुलिस शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई।'

WATCH: NCP MLA from Karjat, Suresh Lad slaps deputy collector in his office in Raigad(Maharashtra)https://t.co/9KYa3vrMOi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 17, 2016