फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader nawab mallick said to PM Modi to provide vaccination

देश के हर नागरिक को मुफ्त लगे कोरोना का टीका, सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी से बोले नवाब मलिक

Sat, 05 Dec 2020 03:11 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 05 Dec 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
NCP leader nawab mallick said to PM Modi to provide vaccination
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर को देश में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। इसके एक बाद दिन महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को कोरोना का टीका मुफ्त लगना चाहिए। 
विज्ञापन

नवाब मलिक ने कही यह बात

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान नवाब मलिक ने बताया, 'प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। अब वह कह रहे हैं कि केंद्र और राज्य मिलकर टीके का दाम तय करेंगे। यह कैसे हो सकता है? बिहार में वह वैक्सीन मुफ्त देने का आश्वासन दे रहे थे। हम मांग करते हैं कि हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन मुफ्त लगाई जाए।'
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?

जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर को हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जानकारी दी कि वैक्सीन की कीमत को लेकर केंद्र सरकार सभी राज्यों की सरकारों से बात करेगी। इसके बाद लोगों के स्वास्थ्य को प्रमुखता में रखते हुए टीके का मूल्य निर्धारित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा है कि अगले कुछ सप्ताह में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। इसके बाद वैज्ञानिकों की ओर से हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले किसे लगेगा कोरोना का टीका?

गौरतलब है कि जैसे ही वैज्ञानिक कोरोना के टीके को हरी झंडी देंगे। उसके बाद सबसे पहले चिकित्सकों, नर्स, मेडिकल स्टाफ से जुड़े फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed