फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP, Congress and Shiv Sena fear for breaking MLAs

महाराष्ट्र संकट : एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना को विधायकों के टूटने का डर

Sat, 09 Nov 2019 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
NCP, Congress and Shiv Sena fear for breaking MLAs
चुनाव, महाराष्ट्र (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी कलह के बीच कांग्रेस, एनसीपी के साथ ही शिवसेना को भी अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। कांग्रेस ने जहां अपने विधायकों को जयपुर भेजने का फैसला किया है तो वहीं शिवसेना ने अपने 56 विधायकों को शुक्रवार शाम बांद्रा के रंग शारदा होटल की जगह मलाड स्थित द रीट्रीट होटल में ठहराया है। वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी अपने विधायकों को एकजुट करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता विजय वादेत्तिवार ने शुक्रवार को भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों को पाला बदलने के लिए 25 से 50 करोड़ रुपये तक ऑफर किए जा रहे हैं। इस बारे में विधायकों ने उन्हें फोन पर जानकारी दी है।
विज्ञापन


हमने अपने विधायकों को ऐसे फोन कॉल रिकॉर्ड करने को कहा है ताकि जनता को सच्चाई पता चल सके। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने कहा कि सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं होने पर खरीद फरोख्त की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए ही शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में ठहरा रखा है। वहीं, एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटील ने कहा कि हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है। लेकिन कोई लालच में नहीं आएगा क्योंकि उन्हें जनता को जवाब देना है। वहीं, विधायकों को होटल में ठहराने के फैसले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरी पार्टी के विधायकों को कहां ठहराना है, यह मेरा अधिकार है।

एनसीपी-कांग्रेस पेश करें सुबूत: मुनगंटीवार

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी नेता सुबूत पेश करें कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों को तोड़ने का झूठा दावा कर कांग्रेस ने अपने ही विधायकों का अपमान किया है। क्या इसका मतलब है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को बिक्री के लिए रखा है। जो लोग ऐसा दावा कर रहे हैं, उनके कॉल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने चाहिए।
 

राज्य को राष्ट्रपति शासन की ओर: एनसीपी

एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद मुझे लगता है कि एक महीने में चीजें सामान्य हो जाएंगी। किसी (भाजपा-शिवसेना) को सरकार गठन के लिए अपने रुख से पीछे हटना पड़ेगा। वहीं, पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाकर राज्य को पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा चलाना चाहती है। यह जनादेश का अपमान है। महाराष्ट्र इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
 

कांग्रेस, एनसीपी का समर्थन करें अन्य दल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर अन्य दलों को कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति से निपटने का केवल एक तरीका है। दूसरे दलों को कांग्रेस व एनसीपी को बताना चाहिए कि वे सरकार गठन में उनका समर्थन करेंगे। इसके बाद यह गतिरोध दूर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed