एनसीपी ने साफ किया, शरद पवार के यूपीए अध्यक्ष बनने की फिलहाल कोई चर्चा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि मीडिया में एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार को लेकर कुछ ऐसी खबरें चल रही हैं कि वह यूपीए के चेयरपर्सन बनने जा रहे हैं। एनसीपी स्पष्ट करना चाहती है कि यूपीए के सहयोगियों के साथ इस संदर्भ में कोई चर्चा नहीं हुई है। तपासे ने कहा कि ऐसा लगता है कि मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों को जानबूझ कर फैलाया गया है ताकि लोगों का ध्यान किसान आंदोलन से हटाया जा सके।
The reports appearing in the media seems to be have planted by vested interest to divert the attention from the ongoing farmers agitation: Mahesh Tapase, Nationalist Congress Party Chief Spokesperson https://t.co/twXiUwR7Bm
— ANI (@ANI) December 10, 2020
उधर शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपीए अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी की जगह पवार को लाने की मीडिया में लगाई जा रही अटकलों के जवाब में कहा, 'राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आप नहीं जानते कि आगे क्या होगा।' हालांकि, उन्होंने कहा कि पवार में देश का नेतृत्व करने के सारे गुण हैं, उनके पास बहुत अनुभव है, उन्हें देश के मुद्दों का ज्ञान है और वह जनता की नब्ज जानते हैं। पवार का 12 दिसंबर को 80वां जन्मदिवस है, राउत ने उन्हें इसकी बधाई दी।