फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncp chief Sharad Pawar invites AIMIM to attend meet to discuss Presidential election

President Election: ओवैसी से राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा करेंगे शरद पवार, बैठक के लिए दिया न्योता

Mon, 20 Jun 2022 11:59 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Jun 2022 11:59 PM IST
सार

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने शरद पवार के निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद दिया और बैठक में एआईएमआईएम का प्रतिनिधित्व करने के लिए औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील को प्रतिनियुक्त किया है।

विज्ञापन
ncp chief Sharad Pawar invites AIMIM to attend meet to discuss Presidential election
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा करने के लिए एक बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं ओवैसी ने बैठक में एआईएमआईएम का प्रतिनिधित्व करने के लिए औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील को प्रतिनियुक्त किया है। इसकी जानकारी एआईएमआईएम ने दी है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने पवार का किया धन्यवाद
एआईएमआईएम ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि असदुद्दीन ओवैसी ने शरद पवार के निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद दिया और बैठक में एआईएमआईएम का प्रतिनिधित्व करने के लिए औरंगाबाद के सांसद  इम्तियाज जलील को प्रतिनियुक्त किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर आम सहमति बनाने के लिए 15 जून को नई दिल्ली में एक बैठक की थी। 

शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव उम्मीदवार बनने से किया मना
कई विपक्षी दलों के नेताओं ने शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बनने का आग्रह किया था, लेकिन पवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।


शरद पवार के प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाद में फारूक अब्दुल्ला और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी के संभावित विपक्षी उम्मीदवारों के नाम सुझाए। 

 राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा
लेकिन गोपालकृष्ण गांधी ने सोमवार को विपक्षी नेताओं के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जबकि कश्मीर के पूर्व सीएम अब्दुल्ला ने पहले ही इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed