{"_id":"5a28d3574f1c1b8b688b710a","slug":"ncm-has-referred-hindu-minorities-issue-to-law-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू, NCM ने मामले को लॉ कमीशन के पास भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
8 राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू, NCM ने मामले को लॉ कमीशन के पास भेजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Hindu minorities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ राज्यों में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले को कानून आयोग को भेजा है, जिससे वह अपने सुझाव और टिप्पणी दे सके। आपको बता दें कि 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की बेंच का नेतृत्व करने वाले जस्टिन रंजन गोगई ने इस मामले में दायर की गई याचिका को अस्वीकार कर दिया था और दिल्ली बीजेपी के नेता और एडवोकेट अश्वनी उपाध्याय को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
पढ़ें: भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- भारत भी येरूशलम में शिफ्ट करे अपना दूतावास
विज्ञापन
गौरतलब है कि लक्ष्यद्वीप में हिंदुओं की संख्या 2.5 फीसदी है, मिजोरम में 2.75 फीसदी, नागालैंड 8.75 फीसदी, मेघालय 11.53 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 28.44 फीसदी, अरुणाचल प्रदेश 29 फीसदी, मणिपुर 31.39 फीसदी और पंजाब में 38.4 फीसदी है।
विज्ञापन
उपाध्याय ने कहा था कि अल्पसंख्यकों का दर्जा न मिलने की वजह से इन लोगों को वो सुविधाएं नहीं मिल पातीं जिनके वे हकदार हैं। मेल टुडे से बात करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हसन रिजवी ने कहा कि हमने इस मामले को लॉ कमीशन के पास भेज दिया है।
पढ़ें: मुगलों ने तोड़े धार्मिक स्थल, जमुना देवी मंदिर को बनाया जामा मस्जिद: कटियार
अब हम उनकी सलाह और टिप्पणी का इंतजार कर रहे हैं, जिससे अगला कदम उठाया जा सके। जिसके बाद हम सरकार से इस मसले पर बातचीत करेंगे।