{"_id":"5ab489464f1c1ba4238b6c21","slug":"ncc-collects-mobile-email-ids-of-13-lakh-cadets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिलेंगे देशभर के एनसीसी कैडेट्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी से मिलेंगे देशभर के एनसीसी कैडेट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) विश्व में सबसे बड़ा स्वैच्छिक वर्दीधारी युवा संगठन है। आंकड़े के मुताबिक देश में करीब 13 लाख युवा एनसीसी में शामिल हैं। पीएमओ 13 लाख कैडेट्स के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित व्यक्तिगत आंकड़े एकत्र कर रहा है। वहीं एनसीसी द्वारा लगभग 9 लाख कैडेटों का डाटा एकत्र किया गया जिन्हें पीएम मोदी से मिलवाया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी जल्दी ही इनसे मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है।
बता दें कि एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सहरावत ने 23 फरवरी को सभी राज्य निदेशालयों को एक निर्देश जारी किया था। उन्होंने नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी साथ ही एनसीसी कैडेटों का रोल साझा करने का निर्देश दिया था। उन्होंने एक पत्र में लिखा था कि जिन कैडेटों के पास मोबाइल नहीं है, तो वह पिता/मां के नाम सहित परिवार के सदस्यों की संख्या बताएं। उन्होंने कहा कि अगर इनके ईमेल आईडी नहीं है तो वह एनसीसी कर्मचारियों की मदद से तुरंत बनवाएं। प्रधानमंत्री ने एनसीसी के अधिकतम कैडेटों के साथ सीधे बातचीत करने की इच्छा जताई है।
सूत्रों के मुताबिक एनसीसी डीजी ने गणतंत्र दिवस पर प्रधनमंत्री से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह सुक्षाव दिया गया कि देशभर में जितने भी कैडेट हैं उनसे बातचीत की जा सकती है। मुलाकात से पहले इन कैडेट का मोबाइल नंबर पीएम के साथ साझा किया जाएगा। बता दें कि अभी देशभर में करीब 13 लाख कैडेट हैं लेकिन सरकार 2020 तक इस आंकड़े को 15 लाख के पार पहुंचाना चाहती है।