{"_id":"638cb54b34c5df70ec6649d6","slug":"ncc-cadets-remembered-indomitable-courage-of-the-heroes-by-performing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना दिवस: एनसीसी कैडिटों ने नारंगी सैन्य छावनी में अदम्य साहस को किया याद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना दिवस: एनसीसी कैडिटों ने नारंगी सैन्य छावनी में अदम्य साहस को किया याद
Sun, 04 Dec 2022 08:27 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 08:27 PM IST
सार
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि नौसेना दिवस पर यह कार्यक्रम 48 असम नौसेना इकाई एनसीसी, गुवाहाटी ने ब्रह्मपुत्र हॉल, नारंगी सैन्य स्टेशन में नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
एनसीसी के कैडिटों ने कार्यक्रम कर वीरों को याद किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमें उन वीरों को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। भारतीय नौसेना का इतिहास बहुत ही बहादुरियों से भरा है। भारतीय नौसेना का इतिहास वीरता और अदम्य साहस से भरा हुआ है। हम वीरों का ऋण कभी चुका नहीं सकते। यह बात नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में गुवाहाटी के नारंगी सैन्य छावनी में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर दिनार दिघे, ग्रुप कमांडर एनसीसी गुवाहाटी ने कही। इस दौरान एनसीसी के कैडिटों ने रंगारंग कार्यक्रम कर वीरों के अदम्य साहस को याद किया।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि नौसेना दिवस पर यह कार्यक्रम 48 असम नौसेना इकाई एनसीसी, गुवाहाटी ने ब्रह्मपुत्र हॉल, नारंगी सैन्य स्टेशन में नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कई कॉलेजों और स्कूलों के एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध पर एक वृत्तचित्र फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें दो प्रमुख नौसैनिक अभियानों यानी ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पायथन और कैप्टन मुल्ला के सर्वोच्च बलिदान का वर्णन किया गया, जो आईएनएस खुखरी के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर थे।
विज्ञापन
उन्होंने युद्ध के दौरान अपने जहाज के साथ नीचे जाने का विकल्प चुना। यह कार्यक्रम वास्तव में न केवल युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में बल्कि समुद्र में हमारे नौसैनिकों की वीरता को दिखाना भी था।
इस कार्यक्रम ब्रिगेडियर दिनार दिघे, ग्रुप कमांडर एनसीसी गुवाहाटी के अलावा जीपी, प्रो. अलका शर्मा, अलका फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक, असम ओलंपिक एसोसिएशन के सीईओ गौतम चौधरी, 51 सब एरिया के कमांडिंग ऑफिसर, नारंगी मिलिट्री स्टेशन और गुवाहाटी समूह के एनसीसी अधिकारी मौजूद थे।