{"_id":"6197d37e224059667b31f799","slug":"ncb-officer-wankhede-has-bar-licence-in-his-name-nawab-malik-exposed-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malik vs NCB: नवाब मलिक का नया खुलासा, बोले- समीर वानखेड़े के नाम पर है बार लाइसेंस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Malik vs NCB: नवाब मलिक का नया खुलासा, बोले- समीर वानखेड़े के नाम पर है बार लाइसेंस
Fri, 19 Nov 2021 10:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:10 PM IST
सार
मलिक ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि समीर वानखेडे के नाम पर एक बार एंड रेस्टोरेंट रजिस्टर्ड है। यह लाइसेंस उन्हें साल 1997 में मिला था। तब समीर वानखेडे नाबालिग थे।
विज्ञापन
नवाब मलिक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेडे पर एनसीपी प्रवक्ता व मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को नया खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वानखेड़े परिवार ने न केवल मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया, बल्कि कई और गड़बड़ियों में भी शामिल रहे। उन्होंने नए दस्तावेज जारी करते हुए खुलासा किया कि नाबालिग की उम्र में ही समीर वानखेडे को बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस मिल गया था।
विज्ञापन
मलिक ने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि समीर वानखेडे के नाम पर एक बार एंड रेस्टोरेंट रजिस्टर्ड है। यह लाइसेंस उन्हें साल 1997 में मिला था। तब समीर वानखेडे नाबालिग थे। समीर की उम्र 18 साल नहीं हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल 10 माह 19 दिन थी। फिर भी उनके नाम पर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस मिल गया था। जो कानूनन अवैध है।
विज्ञापन
मलिक ने कहा कि समीर के पिता ज्ञानदेव वानखेडे आबकारी विभाग में कार्यरत थे। इसलिए समीर के नाम पर बार का लाइसेंस मिला। वहीं, समीर वानखेडे ने मीडिया को सफाई दी है कि उन्होंने बार के बारे में जानकारी कभी नहीं छिपाई। उन्होंने अपने आयकर रिटर्न में उस संपत्ति से आय का उल्लेख किया है और सरकारी सेवा में शामिल होने के बाद पॉवर ऑफ अटार्नी उनके पिता के पास है।
विज्ञापन