फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB has detained Sushant Singh Rajputs friend Rishikesh Pawar for questioning Maharashtra

एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया, जब्त की 15 लाख रुपये की ‘मेफेड्रोन’

Tue, 02 Feb 2021 11:49 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
NCB has detained Sushant Singh Rajputs friend Rishikesh Pawar for questioning Maharashtra
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग का एंगल आने के बाद से धड़धड़ा कार्रवाई कर रहा है। एनसीबी ने अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सहायक निर्देशक ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया है। एनसीबी ड्रग मामले में पवार से पूछताछ करेगा। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार की तलाश पुलिस बीते महीने से ही कर रही थी।

विज्ञापन

एनसीबी ऋषिकेश पवार से ड्रग्स मामले में पहले भी पूछताछ कर चुका है। एनसीबी के सामने एक ड्रग्स सप्लायर ने ऋषिकेश पवार का नाम लिया था, जिसके बाद ऋषिकेश पवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी के डर से पवार ने अग्रिम जमानत की अपील भी की थी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिली थी। उसके बाद से ही ऋषिकेश पवार फरार थे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ऋषिकेश उन लोगों में शामिल थे जो सुशांत को ड्रग्स पहुंचाते थे।

विज्ञापन
मामले में तीन को गिरफ्तार किया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई से प्रतिबंधित ड्रग ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एजेंसी ने सोमवार देर रात माहिम इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा था।


अधिकारी ने बताया कि जब्त ‘मेफेड्रोन’ की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। जांच दल ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। एनसीबी ने पिछले महीने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में छापेमारी कर एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उसने भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को भी मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि डोंगरी इलाके में मादक पदार्थ की इकाई स्थापित करने वाले आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed