समुद्र में रेव पार्टी: मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर एनसीबी का छापा, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
बताया जा रहा है कि छापेमारी में एनसीबी को बड़ी मात्रा में हशीश, कोकीन और एमडी मिली है। ये क्रूज मुंबई से गोवा जा रहा था और एनसीबी टीम के सदस्य यात्री बनकर इसमें सवार हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि 'हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच चल रही है। दवाएं बरामद की गई हैं। हम आठ से 10 लोगों की जांच कर रहे हैं। जब वानखेड़े से यह पूछा गया कि क्या कोई सेलिब्रिटी पार्टी में मौजूद था? तो उन्होंने कहा कि 'मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।'
एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं के बच्चों के शामिल होने की जांच की जा रही है।
#WATCH | Narcotics Control Bureau (NCB) yesterday
detained at least 10 persons during a raid conducted at a party being held on a cruise in Mumbai
(Earlier visuals from outside NCB office) pic.twitter.com/c0OctLI1jk — ANI (@ANI) October 2, 2021
ऐसे दिया ऑपरेशन को अंजाम
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। वह टीम के साथ क्रूज पर सवार हो गए थे। बीच समुद्र में जब क्रूज पहुंचा तो पार्टी शुरू हो गई और इसी के साथ एनसीबी भी सक्रिय हो गई।
बताया जा रहा है कि पार्टी शुरू होते ही एनसीबी टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। एनसीबी ने पहली बार किसी क्रूज पर छापेमारी कर ऐसी कार्रवाई की है। कहा ये भी जा रहा है कि क्रूज की ओपनिंग हाल ही में हुई थी और कुछ सितारों ने भी इस पार्टी में परफॉर्म किया। आरोपियों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा।
पांच करोड़ की इफीड्रिन पकड़ी थी
आज की कार्रवाई से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को एनसीबी ने एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए करीब पांच करोड़ रुपये कीमत की इफीड्रिन ड्रग्स बरामद की थी। ये रैकेट गद्दे में छिपाकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ड्रग्स भेजता था। हैदराबाद से आया गद्दे का एक पैकेट मुंबई एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के लिए भेजा जाना था, लेकिन एनसीबी अधिकारियों को इसकी भनक लग गई। गद्दे की तलाशी ली गई तो उसमें 4 किलो 600 ग्राम इफीड्रिन मिला।
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब तक कई बड़े स्टार्स से एनसीबी की टीम पूछताछ कर चुकी है। इनमें अभिनेता अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर जैसे नाम शामिल हैं।