फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ncb arrest a trafficker from mumbai with Mephedrone drug

Maharashtra: एनसीबी ने 10 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, हैदराबाद से ला रहा था मुंबई

Fri, 19 Jul 2024 08:18 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 19 Jul 2024 08:18 PM IST
सार

मेफेड्रोन ड्रग को कोड नाम के तहत 'म्याऊं-म्याऊं' कहा जाता है। मेफेड्रोन कोई दवा नहीं, बल्कि पौधों के लिए बनी सिथेंटिक खाद है, लेकिन इसका सेवन करने से हेरोइन और कोकीन से भी ज्यादा नशा होता है।

विज्ञापन
ncb arrest a trafficker from mumbai with Mephedrone drug
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई की टीम एक तस्कर को पकड़ा। तस्कर के पास से 10 करोड़ की नशीली दवा पांच किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। बताया गया कि यह दवा अंतरराज्यीय तस्करी के तहत हैदराबाद से मुंबई लाई गई थी। एनसीबी मामले की जांच कर रही है। एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


यह होता है मेफेड्रोन
मेफेड्रोन ड्रग को कोड नाम के तहत 'म्याऊं-म्याऊं' कहा जाता है। मेफेड्रोन कोई दवा नहीं, बल्कि पौधों के लिए बनी सिथेंटिक खाद है, लेकिन इसका सेवन करने से हेरोइन और कोकीन से भी ज्यादा नशा होता है। नशे के कारोबारी इसकी खपत के लिए कॉलेजी छात्र-छात्राओं तथा पार्टी में जाने वाले युवाओं को निशाना बनाते हैं। 'म्याऊं-म्याऊं' के सौदागर फेसबुक प्रोफाइल पर ऐसे युवाओं को तलाशते हैं, जो पार्टी या क्लब में जाना पसंद करते हैं। यह ड्रग बहुत ही सस्ता है। 
विज्ञापन


यह होते हैं दुष्प्रभाव
दूसरे ड्रग्स की तरह ही मेफेड्रोन से भूख, मांसपेशियों में खिंचाव, शरीर कांपना, सिरदर्द, घबराट, हाई बल्ड प्रेशर, पेशाब में कठिनाई, शरीर के तापमान में बदलाव और हाथ नील पड़ने जैसे दुष्प्रभाव होते हैं। लत लगने के बाद इसे बार-बार और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लेने की इच्छा होती है। जब लोग इसे ज्यादा मात्रा में लेना शुरू कर देते हैं तो वह डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने दिए थे निर्देश
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के देशभर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने सख्ती से कहा था कि भारत में एक ग्राम भी नशीली दवा की आपूर्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि ड्रग्स की आपूर्ति शृंखला के प्रति सख्त कार्रवाई की जाए। इसकी मांग में कमी लाने के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण और नुकसान में कमी लाने के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। गृहमंत्री ने कहा कि यदि कोई नशीली दवा देश में भूमि, जल और वायु मार्ग के जरिये आती है तो उस पर नजर रखी जाए और अंतिम बिंदु तक जांच करके इसकी तस्करी का भंडाफोड़ किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed