{"_id":"625ed7d2325c841e814c0c37","slug":"ncb-appoints-four-new-zonal-directors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी: चार जोन के लिए नियुक्त किए गए निदेशक, इन अधिकारियों को मिला जिम्मा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी: चार जोन के लिए नियुक्त किए गए निदेशक, इन अधिकारियों को मिला जिम्मा
Tue, 19 Apr 2022 09:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:11 PM IST
सार
एजेंसी ने 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमित फक्कड़ गावटे को मुंबई के लिए एनसीबी जोनल निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई सहित देश में अपने चार क्षेत्रों के लिए पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किए हैं। कुछ महीने पहले आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ये नियुक्तियां हुई हैं। एंटी-नारकोटिक्स एजेंसी ने 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी अमित फक्कड़ गावटे को मुंबई के लिए एनसीबी जोनल निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
दिल्ली जोनल यूनिट में ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के रूप में एक पूर्णकालिक क्षेत्रीय निदेशक होगा। सिंह अब तक एनसीबी के चंडीगढ़ जोन का नेतृत्व कर रहे थे। दिल्ली क्षेत्र भी लगभग दो वर्षों से पूर्णकालिक निदेशक के बिना रहा है। 2010 बैच के आईआरएस (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी अमनजीत सिंह, जो हाल ही में एजेंसी में शामिल हुए हैं, वह चंडीगढ़ क्षेत्र के प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अरविंदन पी चेन्नई में एनसीबी क्षेत्र के प्रमुख होंगे। वह बेंगलुरु क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। एजेंसी के पटना, कोलकाता, जोधपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, अहमदाबाद, जम्मू और इंदौर सहित देश में कुल 13 जोन हैं।
विज्ञापन
एनसीबी जोनल निदेशकों का पद मुख्य रूप ऐसे अधिकारी का पद होता है जो आईआरएस, आईपीएस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) से प्रतिनियुक्ति पर एजेंसी में शामिल होते हैं। पिछले साल नवंबर में नए एनसीबी महानिदेशक (डीजी) एस एन प्रधान के पदभार संभालने के बाद तेजी से विभिन्न शहरों में जोनल निदेशकों के महत्वपूर्ण पदों पर रिक्तियां और एजेंसी में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।