फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCB and Indian Navy seizes approx 2500 kg high purity methamphetamine in the Indian waters

Anti Drug Operation: एनसीबी- नौसेना ने अभियान चलाकर पकड़ी 2500 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Sat, 13 May 2023 10:17 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 May 2023 10:17 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कहा कि यह देश में मेथमफेटामाइन की सबसे बड़ी जब्ती थी और इसके सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
NCB and Indian Navy seizes approx 2500 kg high purity methamphetamine in the Indian waters
एनसीबी- नौसेना ने पकड़ी ड्रग - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में एनसीबी और भारतीय नौसेना ने एक संयुक्त अभियान चलाकर भारतीय जलक्षेत्र में लगभग 2500 किलोग्राम की मेथामफेटामाइन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 12,000 करोड़ रुपये है। एंटी-ड्रग एजेंसी ने शनिवार को कहा कि अधिकारियों ने ड्रग्स को एक पोत से जब्त किया। 

विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कहा कि यह देश में मेथमफेटामाइन की सबसे बड़ी जब्ती थी और इसके सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। अभियान के तहत अब तक करीब 3,200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम हशीश जब्त की गई है।
विज्ञापन

 

एनसीबी ने मीडिया से जब्ती का विवरण देते हुए कहा कि एंटी ड्रग्स ऑपरेशन के तहत  एनसीबी और नौसेना ने 'ऑपरेशन समुद्रगुप्त' चलाया था। इस ऑपरेशन के जरिए अफगानिस्तान से आने वाले मादक पदार्थों की समुद्री तस्करी पर निगरानी रखी जा रही थी। एजेंसी ने कहा कि एनसीबी द्वारा पिछले डेढ़ साल में दक्षिणी मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी की यह तीसरी बड़ी जब्ती है।

संजय कुमार सिंह ने पूरे आगे कहा कि एनसीबी और नौसेना ने हिंद महासागर में एक सफल ऑपरेशन किया। यह अपने मौद्रिक मूल्य के मामले में सबसे बड़ा है। मौद्रिक मूल्य लगभग 15,000 करोड़ रुपये है। ड्रग्स का स्रोत पाकिस्तान है। मदर शिप समुद्र में विभिन्न बिंदुओं पर तैनात किया जा रहा था। छोटी नावें विभिन्न देशों से जाएंगी और मुख्य जहाजों से खेप एकत्र करेंगी। यह खेप श्रीलंका, मालदीव और भारत के लिए थी।


आगे उन्होंने कहा कि एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। हमने ऑपरेशन समुद्रगुप्त को फरवरी 2022 में शुरू किया था, उस ऑपरेशन के हिस्से के रूप में हमने लगभग 4,000 किलोग्राम विभिन्न ड्रग्स जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed