फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxals landmine attacj in chhatisgarg, 3 itbp jawans injured

छत्तीसगढ़ः नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया, आईटीबीपी के तीन जवान घायल

Tue, 16 Oct 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Updated Tue, 16 Oct 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
naxals landmine attacj in chhatisgarg, 3 itbp jawans injured
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं।नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने आज यहां बताया कि जिले के मोहला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाडेरा और रामगढ़ गांव की पहाड़ी में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के मोहला थाना क्षेत्र में संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब राजाडेरा और रामगढ़ गांव की पहाड़ी पर था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में भारत तिब्बत सीमा की 44 वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक गोयल प्रकाश, आरक्षक सचिन कुमार और आरक्षक तड़वी तीर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


कश्यप ने बताया कि विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घायलों को वहां से निकाला गया। घायलों को पहले अस्पताल ले जाया गया तथा वहां से उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है।उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed