फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Naxalite Vikram Gowda died in an encounter', Home Minister rejected the demand for investigation the murder

Karnataka: 'मुठभेड़ में हुई नक्सली विक्रम गौड़ा की मौत', गृह मंत्री ने हत्या की जांच वाली मांग को खारिज किया

Wed, 20 Nov 2024 04:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Wed, 20 Nov 2024 04:04 PM IST
सार

G Parameshwara: गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि गौड़ा के खिलाफ हत्या के आरोपों सहित 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए कोई जोखिम नहीं उठाते हुए उसका एनकाउंटर किया गया। विभाग से लिखित में मिलने के बाद मैं आगे की जानकारी साझा कर सकता हूं। 

विज्ञापन
'Naxalite Vikram Gowda died in an encounter', Home Minister rejected the demand for investigation the murder
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी में मुठभेड़ में नक्सली विक्रम गौड़ा की मौत के मामले में हत्या की जांच की मांग को सरकार ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि विक्रम गौड़ा को नक्सल विरोधी बल (एएनएफ) ने मुठभेड़ में मार गिराया था। अगर एएनएफ ने उसे गोली नहीं मारी होती, तो वह उन सभी पर गोली चलाता। गौड़ा के पास घातक हथियार था। इसलिए उसे पहली नजर में गोली मारी गई थी। इसलिए उसकी मौत को लेकर कोई संदेह करने की जरूरत नहीं है। इस मामले में हत्या की जांच कराने जैसा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री परमेश्वर ने कहा कि गौड़ा के खिलाफ हत्या के आरोपों सहित 60 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए कोई जोखिम नहीं उठाते हुए उसका एनकाउंटर किया गया। विभाग से लिखित में मिलने के बाद मैं आगे की जानकारी साझा कर सकता हूं।  करकला के भाजपा विधायक वी सुनील कुमार के कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद नक्सली गतिविधियां बढ़ने वाले बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि यह घटना उनके निर्वाचन क्षेत्र करकला में हुई, जहां एएनएफ का मुख्यालय भी है। एएनएफ लगातार नक्सली गतिविधियों पर नजर रख रहा था। 
विज्ञापन


सब कुछ कानून के दायरे में हुआ
मंत्री ने कहा कि गौड़ा की हत्या की जांच की मांग को लेकर कुछ लोग आवाज उठा रहे हैं। मुझे बताइए कि किस एंगल से जांच होनी चाहिए? सब कुछ कानून के दायरे में किया गया। जो व्यक्ति हत्याओं में शामिल था, स्वचालित मशीन गन जैसे हथियार लेकर चल रहा था, उसे छोड़ा नहीं जा सकता और क्या उसके साथ दोस्ताना व्यवहार किया जाना चाहिए। यह सुरक्षा का सवाल है। उसने किस उद्देश्य से नक्सलवाद अपनाया? उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, उसके रिश्तेदारों ने भी उसे नक्सलवाद छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, उन्होंने पत्र भी लिखे थे। उसने उन पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी 
राज्य गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "पिछले हफ्ते दो (नक्सली) राजू और लता को देखा गया था, लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक से अधिकारियों को विक्रम गौड़ा के बारे में जानकारी मिली। सभी अधिकारी उसे ढूंढने लगे। यह एनकाउंटर जरूरी था या नहीं इसपर उन्होंने कहा, "जैसे ही उसने (विक्रम गौड़ा) पुलिस को देखा गोलियां चलाने लगा, इसलिए पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। अभी तक मेरे पास यही जानकारी आई है।" राज्य मंत्री ने बताया कि नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों के बाहर निकालने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed