{"_id":"5de137a28ebc3e54dd1d0030","slug":"naxalite-accused-of-killing-doordarshan-cameraman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन कैमरामैन को मार डालने का आरोपी इनामी नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दूरदर्शन कैमरामैन को मार डालने का आरोपी इनामी नक्सली गिरफ्तार
Fri, 29 Nov 2019 08:52 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 29 Nov 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद तीन लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। हडमा मडकाम नाम के इस नक्सली पर नीलवाया इलाके में अक्तूबर 2018 में दूरदर्शन के कैमरामैन और तीन पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हडमा के साथ एक महिला सहित एक और एक नक्सली भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले के अरनपुर थाने के मिर्चीपारा और नहाड़ी गांव के बीच सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद नक्सली हड़मा के साथ, कोसी उर्फ शांति और देवा मड़काम को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली कमांडर गुड़ाधुर समेत लगभग दो दर्जन नक्सलियों होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा दस्ते को वहां के लिए रवाना किया गया। गश्त के दौरान नक्सलियों ने इन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कई नक्सल भाग गए पर सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि हड़मा मलांगिर एरिया कमेटी का एलजीएस डिप्टी कमांडर है। वह 2014 से लेकर अब तक क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। उसके सिर पर तीन लाख रुपए का इनाम था। वहीं शांति नक्सलियों के प्लाटून नंबर 26 की सदस्य है और देवा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है। शांति के सिर पर दो लाख रुपये तथा देवा के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम था। शांति और देवा कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। उनके पास से एके 47 राइफल, एसएलआर और इंसास राइफल की गोलियां, माओवादी साहित्य और वर्दी, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन