{"_id":"5749c9964f1c1b3207691d60","slug":"nawaz-to-under-go-surgery-modi-asks-for-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन से पहले मोदी ने पूछा नवाज का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ऑपरेशन से पहले मोदी ने पूछा नवाज का हाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 10:08 PM IST
सार
- मंगलवार को होनी है पाक पीएम की ओपन-हार्ट सर्जरी
- सफल सर्जरी व बेहतर स्वास्थ्य के उन्होंने ट्वीट किया
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : Getty
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को ओपन-हार्ट सर्जरी होनी है। इसके लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शुक्रवार को पाक पीएम की बेटी मरियम नवाज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को ओपन हार्ट सर्जरी होनी है।
विज्ञापन
प्रार्थनाएं सबसे ज्यादा कारगर दवाएं हैं। लाखों लोग उनके लिए प्रार्थना करेंगे। इंशा अल्लाह वह ठीक हो जाएंगे।’ इसके बाद शनिवार की सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिये पाक पीएम की सफल सर्जरी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सफल सर्जरी व बेहतर स्वास्थ्य के उन्होंने ट्वीट किया, ‘पीएम नवाज शरीफ साहब को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए मेरी शुभकामना।’
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि पाक पीएम एक हफ्ते के लिए अस्पताल में रहेंगे। शरीफ के करीबी आसिफ ने कहा कि प्रधानमंत्री एक हफ्ते बाद डाक्टर की इजाजत से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन