फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik daughter Nilofer on twitter posted Sameer Wankhede's marriage certificate and reception invitation

मलिक Vs वानखेड़े: अब सियासी जंग में कूदी नवाब की बेटी, जारी किया समीर की शादी का कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट

Sun, 21 Nov 2021 10:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Nov 2021 10:59 AM IST
सार

नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान ने जो शादी का कार्ड साझा किया है, उसमें लड़की का नाम शबाना और लड़के का नाम समीर लिखा है। यह कार्ड एक मुस्लिम शादी का है।

विज्ञापन
Nawab Malik daughter Nilofer on twitter posted Sameer Wankhede's marriage certificate and reception invitation
निलोफर मलिक खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस जंग में नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान भी कूद पड़ी हैं, उन्होंने समीर वानखेड़े के खिलाफ एक और बम फोड़ दिया है। निलोफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेड़े की शादी का कार्ड और सर्टिफिकेट साझा किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने एनसीबी अधिकारी के खिलाफ दोंनों दस्तावेज साझा करते हुए लिखा कि- समीर वानखेड़े और उनका परिवार सबूत होने के बावजूद इंकार कर रहा है। ऐसे में यहां सबके लिए सबूत हैं। ये है समीर दाऊद वानखेड़े की शादी का निमंत्रण पत्र, अजीब बात है कि इन पुख्ता सबूतों को वानखेड़े परिवार स्वीकार करने से इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन


क्या है शादी के कार्ड में 
नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान ने जो शादी का कार्ड साझा किया है, उसमें लड़की का नाम शबाना और लड़के का नाम समीर लिखा है। यह कार्ड एक मुस्लिम शादी का है। इस कथित शादी के कार्ड में समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद और माता का नाम जहीदा वानखेड़े लिखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मैरिज सर्टिफिकेट से भी निशाना 
ट्विटर पर एक मैरिज सर्टिफिकेट भी साझा किया गया है। निलोफर का दावा हे कि यह एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की शादी का सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेट बांद्रा मैरिज रजिस्ट्राट ऑफिस का है। इसमें तीन गवाहों के भी हस्ताक्षर हैं, जिनके नाम हैं- यासमीन अजीज खान, निखिल और ग्लेन पटेल। दूल्हे का नाम समीर वानखेड़े और लड़की का नाम डॉ. शबाना कुरैशी है। 


ट्विटर पर छिड़ी नई जंग 
बीते शुक्रवार से मलिक और वानखेड़े परिवार के बीच फिर से जंग शुरू हो गई है। दरअसल, शुक्रवार को नवाब मलिक ने वानखेड़े के खिलाफ प्रेस कॉफ्रेंस की जानकारी दी तो समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने उनके खिलाफ तंज कसा। इसके बाद नवाब मलिक के बेटी निलोफर ने भी उन्हें जवाब दिया। शनिवार को क्रांति रेडकर की ओर से 1985 में स्कूल में जमा किया गया जन्म प्रमाण पत्र और नया बर्थ सर्टिफिकेट पोस्ट किया, जिसके जवाब में निलोफर ने ट्वीट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed