फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy gets second anti-submarine warfare ship Androth, equipped with combat system

Androth: नौसेना को मिला दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ', अत्याधुनिक कॉम्बैट सिस्टम है लैस

Sat, 13 Sep 2025 07:41 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 07:41 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने कुल 16 ऐसे पोतों का ऑर्डर दिया है। जिनमें आठ जीआरएसई और आठ एक अन्य भारतीय शिपयार्ड की ओर से बनाए जा रहे हैं। जीआरएसई द्वारा सभी आठ एएसडब्ल्यूएसडब्ल्यूसी लॉन्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Navy gets second anti-submarine warfare ship Androth, equipped with combat system
पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ' - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना को दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ' मिल गया है। रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड ने  पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ' भारतीय नौसेना को सौंपा दिया है। पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत 'अंद्रोथ'  मिलने के बाद नौसेना की शक्ति काफी इजाफा होगा। 

विज्ञापन


इस पोत का नाम लक्षद्वीप द्वीपसमूह के अंद्रोथ द्वीप पर रखा गया है। यह इस शृंखला का दूसरा पोत है। इससे पहले 8 मई को पहला पोत 'अर्नाला' नौसेना को सौंपा गया था। जिसे 18 जून को नौसेना में शामिल कर लिया गया। जीआरएसई के अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी के पोत पर स्वदेशी 30 मिमी नेवल सरफेस गन (एनएसजी) लगाई गई है। जिसे खुद जीआरएसई ने ही तैयार किया है। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने कुल 16 ऐसे पोतों का ऑर्डर दिया है। जिनमें आठ जीआरएसई और आठ एक अन्य भारतीय शिपयार्ड की ओर से बनाए जा रहे हैं। जीआरएसई द्वारा सभी आठ एएसडब्ल्यूएसडब्ल्यूसी लॉन्च किए जा चुके हैं, लेकिन यह नौसेना को सौंपा गया दूसरा जहाज है। उन्होंने कहा कि ये जहाज तटीय जल की पूर्ण पैमाने पर भूमिगत निगरानी के साथ-साथ खोज और हमले में भी सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पोत विमानों के साथ समन्वित पनडुब्बी रोधी अभियान चलाने में सक्षम है। इनमें अत्याधुनिक कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है और इन्हें हल्के टॉरपीडो तथा पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: US: 'रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एकजुट होकर चीन पर लगाएं 50 से 100% टैरिफ', ट्रंप का नाटो देशों को पत्र

पोत 'अंद्रोथ' की खासियतें

  • खोजी अभियान और हमला करने में सक्षम
  • स्वदेशी 30 मिमी नेवल सरफेस गन से है लैस
  • आधुनिक कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से है सुसज्जित
  • हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट भी लगाए जाएंगे
  • विमान के साथ संयुक्त पनडुब्बी रोधी अभियान चला सकता है
  • तटीय जल में पनडुब्बियों की पूरी निगरानी करने में सक्षम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed