फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navy Chief Admiral Karambir Singh says Closely Monitoring Defence Cooperation Between China, Pakistan on occasion of INS Vela commissioned

INS Vela: एडमिरल करमबीर सिंह बोले- हर वक्त रहना होगा सतर्क, चीन-पाकिस्तान के गठजोड़ पर हमारी पैनी निगाह

Thu, 25 Nov 2021 02:51 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 25 Nov 2021 02:51 PM IST
सार

आईएनएस वेला के भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने के मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ पर हमारी पैनी निगाह है। 

विज्ञापन
Navy Chief Admiral Karambir Singh says Closely Monitoring Defence Cooperation Between China, Pakistan on occasion of INS Vela commissioned
आईएनएस वेला - फोटो : ANI

विस्तार

आईएनएस विशाखापत्तनम के बाद पनडुब्बी आईएनएस वेला भी आज भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई। इससे समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी। चौथी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वेला मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में नौसेना में शामिल हुई।

विज्ञापन


इस मौके पर करमबीर सिंह ने आज की जटिल सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इसकी क्षमता और मारक क्षमता भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए नौसेना की क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे पहले 21 नवंबर को आईएनएस विशाखापत्तनम भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ था। 
विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ पर पैनी निगाह
उन्होंने कहा कि आईएनएस वेला में पनडुब्बी संचालन के पूरे स्पेक्ट्रम को शुरू करने की क्षमता है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के गठजोड़ पर हमारी पैनी निगाह है। चीन से काफी हथियार पाकिस्तान को निर्यात हो रहे हैं। इससे यहां के क्षेत्रीय सुरक्षा पर काफी फर्क पड़ेगा। इसके लिए हमें सतर्क रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी
करमबीर सिंह ने आगे कहा कि आईएनएस वेला के आने के बाद से भारतीय नौसेना की ताकत और अधिक अधिक बढ़ जाएगी। इससे देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा। वहीं, उन्होंने प्रोजेक्ट 75 का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भारत और फ्रांस के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। करमबीर सिंह ने कहा कि हाल ही में भारत ने अपने स्वदेशी एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रांत का सफलतापूर्वक समुद्र में ट्रायल शुरू कर दिया है। अगस्त 2022 तक इसको भारतीय नौसेना में शामिल भी किया जा सकता है। बता दें कि आईएनएस वेला एक स्कॉर्पीन क्लास की सबमरीन है। भारत सरकार ने 2005 में फ्रांसीसी कंपनी मेसर्स नेवल ग्रुप (पहले डीसीएनएस) के साथ करार किया था।

आईएनएस वेला की खासियतें

  • आईएनएस वेला कलावरी क्लास की चौथी सबमरीन है। 
  • यह 221 फीट लंबी, 40 फीट ऊंची और 1565 टन वजनी है।
  • आईएनएस वेला 6500 नॉटिकल माइल्स यानी करीब 12000 किमी का रास्ता तय कर सकती है। 
  • आईएनएस वेला 350 मीटर तक की गहराई में भी जाकर दुश्मन का पता लगा सकती है। 
  • आईएनएस वेला के अंदर एडवांस वेपन हैं, जो युद्ध जैसे समय में आसानी से दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकते हैं।
  • आईएनएस वेला सबमरीन को 'साइलेंट किलर' भी कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed