{"_id":"59202c3b4f1c1bd529f256bb","slug":"navy-cadet-died-at-academy-accuses-seniors-for-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी कैडेट की मौत, सुसाइड नोट में लिखा-सीनियर करते थे परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेवी कैडेट की मौत, सुसाइड नोट में लिखा-सीनियर करते थे परेशान
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 20 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
नेवी कैडेट की मौत, सुसाइड नोट में लिखा-सीनियर करते थे परेशान
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेवल सर्विस के एक कैडेट की मौत हो गई। वो अपने रुम में बदहवाशी की हालत में मिला था। हाल ही में वो परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया था। कैडेट ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने दो सीनियर कैडेट्स का नाम लिखते हुए कहा है कि दोनों उसे परेशान करते थे और पढ़ने नहीं देते थे। जिसकी वजह से मजबूरन उसे पास होने के लिए नकल का सहारा लेना पड़ा था।
नेवी के इस कैडेट का नाम गुडप्पा सूरज था, जो 26 वर्ष का था। उनकी मौत अस्पताल में दो कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुए। सूरज को साल 2015 में नकल के चलते निकाला जा चुका था, जिसके बाद कोर्ट में जाकर उसने अपनी बहाली ली थी।
सूरज की मौत गुरुवार रात को हुई। वो आईएनए के एझिमाला सेंटर पर इंस्ट्राक्टर को बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दोनों सीनियर कैडेट्स के खिलाफ पय्यनूर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
इंडियन नेवल सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि टर्म एग्जाम के समय बुधवार को वो नकल करते हुए पकड़ा गया था। सूरज को इंटरनल कमेटची ने ही पकड़ा था, पर शाम को 5.30 बजे वो बेहोशी की हालत में मिला, जिसे हमनें तुरंत ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां दो कार्डिएक अरेस्ट के चलते उसकी जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक सूरज मलप्पुरम का रहने वाला था। उसने 18 साल की उम्र में सेलर के तौर पर नेवी ज्वॉइन किया था। बाद में उसने ऑफिसर ट्रेनिंग एग्जाम पास किया था। इसी दौरान वो साल 2015 में नकल के दौरान पकड़े जाने पर निकाला गया था, पर इसी साल की शुरूआत में कोर्ट ने उसकी बहाली की थी।
बहरहाल, आईएनए सूरज की मौत को दुर्घटना से हुई मौत मानकर चल रहा है। वहीं, सॉउथर्न नेवल एकेडमी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।