{"_id":"5dc4e6ad8ebc3e5b012622cd","slug":"navneeta-sen-sahitya-academy-award-and-padma-shri-winner-dies-of-prolonged-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोबेल विजेता अमर्त्य सेन की पूर्व पत्नी और पद्म श्री नवनीता सेन का लंबी बीमारी से निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नोबेल विजेता अमर्त्य सेन की पूर्व पत्नी और पद्म श्री नवनीता सेन का लंबी बीमारी से निधन
Fri, 08 Nov 2019 09:29 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
नवनीता देव सेन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नोबेल विजेता अर्थशास्त्री डॉ अमर्त्य सेन की पहली पत्नी नवनीता देव सेन का गुरुवार की शाम दक्षिण कोलकाता में उनके निवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। नवनीता को भारत सरकार ने साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। नवनीता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां अंतारा और नंदना है।
विज्ञापन
श्रीमति नवनीता सेन का जन्म 13 जनवरी, 1938 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता का नाम नरेंद्रनाथ देव और माता का नाम राधारानी देवी हैं। उनके माता-पिता दोनों ही कवि थे। कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया था। नवनीता सेन एक कवियत्री के साथ-साथ उपन्यासकार और कथाकार भी थीं।
विज्ञापन
एक कवि, एक उपन्यासकार, एक स्तंभकार और लघु कथाओं और यात्रा वृतांतों के लेखक, देव सेन को रामायण पर उनके शोध के लिए भी जाना जाता था। देव सेन ने 1958 में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से शादी की। 1976 में दोनों का तलाक हो गया।
विज्ञापन
इस साल नोबेल जीतने वाले अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने पिछले महीने कोलकाता में अपने दौरे के दौरान देव सेन से उनके घर पर मुलाकात की थी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नवनीता देव सेन की मृत्यु पर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि 'प्रसिद्ध साहित्यकार और अकादमिक नवनीता देव सेन केनि धन से दुखी हूं, कई पुरस्कार विजेता श्री मति सेन की अनुपस्थिति उनके असंख्य छात्रों और शुभचिंतकों द्वारा महसूस की जाएगी।'
जानकारी के अनुसार श्रीमति सेन लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा था, पिछले कुछ दिनों से वो बोल भी नहीं पा रही थीं। गुरुवार शाम को सात बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।