{"_id":"62665fb4d2723c799a096b96","slug":"navneet-ranas-letter-to-the-speaker-purpose-of-hanuman-chalisa-was-to-wake-up-cm-thackeray-mp-accused-indecency-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनीत राणा का स्पीकर को पत्र : बोलीं- हनुमान चालीसा का मकसद उद्धव को जगाना था, पुलिस ने नहीं दिया पीने के लिए पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवनीत राणा का स्पीकर को पत्र : बोलीं- हनुमान चालीसा का मकसद उद्धव को जगाना था, पुलिस ने नहीं दिया पीने के लिए पानी
Mon, 25 Apr 2022 05:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:46 PM IST
सार
नवनीत राणा ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना हिंदुत्व सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है, क्योंकि वह जनादेश को धोखा देना चाहती थी, ठाकरे ने हिंदुत्व के सिद्धांतों को धोखा दिया है।
विज्ञापन
नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर हुए बवाल के बाद गिरफ्तार अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। राणा ने पत्र में लिखा है कि शिवसेना मुख्यालय 'मातोश्री' के बाहर उनका हनुमान चालीसा पढ़ने का मकसद सीएम उद्धव ठाकरे को हिंदुत्व के प्रति जगाना था, धार्मिक तनाव फैलाना नहीं। राणा ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान जब उन्होंने शौचालय जाने को कहा तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द कहे।
विज्ञापन
लोकसभा सचिवालय ने मांगा जवाब
इस पत्र के आधार पर लोकसभा सचिवालय ने लोकसभा सांसद नवनीत राणा की शिकायत के बाद महाराष्ट्र सरकार से एक रिपोर्ट मांगी है जिसमें नवनीत ने अपनी गिरफ्तारी के दौरान जातिवादी दुर्व्यवहार किए जाने और उन्हें पानी और बाथरूम के उपयोग नहीं करने देने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
नवनीत ने कहा, हिंदुत्व के सिद्धांतों से भटक गई है शिवसेना
नवनीत राणा ने यह भी कहा कि उनका दृढ़ मानना है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना हिंदुत्व सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है, क्योंकि वह जनादेश को धोखा देना चाहती थी और कांग्रेस-एनसीपी के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करना चाहती थी। ठाकरे ने हिंदुत्व के सिद्धांतों को धोखा दिया है।
विज्ञापन
सांसद राणा ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान जब उन्होंने शौचालय के इस्तेमाल की मंशा जताई तो पुलिसकर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। मुझे अपशब्द कहे गए और यह भी कहा गया कि हम नीची जाति, अनुसूचित जाति के लोगों को हमारे शौचालय का इस्तेमान नहीं करने देते।
स्पीकर बिरला को लिखे पत्र में राणा ने कहा कि सही बात यह है कि मैंने सीएम को भी हनुमान चालीसा के पाठ के लिए आमंत्रित किया था। मैं साफ कर रही हूं कि मेरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के खिलाफ नहीं था। उन्होंने यह भी लिखा कि जब मुझे समझ आया कि मेरे कार्यक्रम से मुंबई में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है तो मैंने सार्वजनिक रूप से यह कार्यक्रम निरस्त करने की बात कही और एलान किया कि मैं सीएम के निवास पर नहीं जा रही हूं। इसके बाद भी मुझे व मेरे पति रवि राणा को मेरे घर में बंधक बनाकर रखा गया।
खार थाने में पीने का पानी तक नहीं दिया गया
सांसद राणा ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद मुझे खार पुलिस थाने ले जाया गया। मैंने पूरी रात थाने में बिताई। मैंने कई बार पीने का पानी मांगा, लेकिन मुझे रातभर पानी तक नहीं दिया गया।
शनिवार को नवनीत राणा व उनके पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। इसके विरोध में शिवसेना कार्यकर्ता मातोश्री के बाहर जमा हो गए थे। टकराव की आशंका के चलते पुलिस ने राणा दंपती को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।