फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   navjot singh sidhu's befit reply for captain amrinder singh

टीवी शो के मुद्दे पर कैप्टन ने डाला बाउंसर, सिद्धू ने मारा सिक्सर

Tue, 21 Mar 2017 06:34 PM IST
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
amarujala.com, Presented By: विजय जैन Updated Tue, 21 Mar 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu's befit reply for captain amrinder singh
नवजोत सिद्धू
पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू में सबकुछ सही नहीं चल रहा। सिद्धू मंत्री बनने के साथ-साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में काम जारी रखना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि इसे लेकर वह कानूनी सलाह लेंगे। 
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू को टीवी शो में काम करना चाहिए या नहीं इस पर वह एडवोकेट जनरल की राय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि संविधान की इस बारे में क्या राय है। हम अपने वकील से पूछेंगे कि मंत्री रहकर क्या कोई अलग से काम कर सकता है, जो वो करना चाहता हो। 
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून पर निर्भर करता है और वो नहीं जानते कि ये हितों का टकराव है या नहीं। उन्होंने कहा है कि वो पहले वकील से राय लेंगे तभी उसके बाद सिंद्धू से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के शो में काम करने को लेकर कहा है कि मैं शाम को क्या करता हूं यह मेरा व्यक्तिगत मामला है। किसी कार्यक्रम में काम करना ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में नहीं आता है। मैं सातों दिन सुबह से शाम 6 बजे तक काम करता हूं। 6 के बाद क्या काम करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

पत्नी नवजोत कौर भी सिद्धू के समर्थन में

navjot singh sidhu's befit reply for captain amrinder singh
नवजोत कौर - फोटो : ANI
सिद्धू के पक्ष में अब उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू आ गई हैं। नवजोत कौर ने कहा है कि उनके पास टीवी शो ही एकमात्र बिजनेस है या आय का साधन है। इसे सिद्धू नहीं छोड़ सकते। सिद्धू की पत्नी ने कहा,सिद्धू का टीवी में काम जारी रख कर पैसे कमाने के मुद्दे को जबरदस्ती विवाद बनाया जा रहा है। 

कई मंत्री कर चुके हैं सिद्धू के फैसले का समर्थन
पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कहा था कि सिद्धू टीवी कार्यक्रमों से जुड़े हैं और यह उनका काम रहा है।

इससे होने वाली कमाई से ही उनका गुजारा चल रहा है तो उनके टीवी शो करने पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। मनप्रीत ने कहा, मैं किसान हूं। अब अगर मंत्री बनने पर आप मुझे किसानी छोड़ने को कहें तो मैं खाऊंगा क्या? 
उन्होंने कहा कि सिद्धू के मंत्री रहते हुए अपना निजी काम करते रहने का फैसला गलत नहीं है।

उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे मंत्री पद की अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ टीवी शो का अपना काम भी करते रहेंगे। इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
 

कहीं इस विवाद का कारण ये तो नहीं?

navjot singh sidhu's befit reply for captain amrinder singh
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ेंगे सिद्धू - फोटो : File Photo
कैप्टन की सरकार में मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्घू के सुर बदलने लगे हैं। सरकार बने अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं कि सिद्घू ने कैप्टन के सामने एक बड़ी मांग रख दी है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में का दामन पकड़ने वाले नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार में जगह तो मिली है। लेकिन सिर्फ स्थानीय निकाय मंत्री बनाना नवजोत सिंह सिद्धू को पसंद नहीं आया है।

सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से स्थानीय निकाय के साथ-साथ हाउसिंग एवं शहरी विकास विभाग की भी मांग की है। सिद्धू ने जाब के स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह से  से अनुरोध किया है कि दोनों महकमों को इकट्ठा कर दिया जाए। 

उन्होंने कहा, सेंटर में ये महकमा एक ही है लेकिन राज्यों में बांट दिए गए हैं। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनके इस सुझाव पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विचार करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed