{"_id":"578e0a174f1c1b9032c4c8fd","slug":"navjot-singh-sidhu-resign-from-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू ने छोड़ी भाजपा, पत्नी ने विधायकी से दिया इस्तीफा, जा सकते हैं 'आप' में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिद्धू ने छोड़ी भाजपा, पत्नी ने विधायकी से दिया इस्तीफा, जा सकते हैं 'आप' में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर जा सकते हैं आम आदमी पार्टी में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा से इस्तीफा देने के मामले में तब एक नया मोड़ आ गया जब उनकी पत्नी नवजोत कौर ने मीडिया के सामने बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर नवजोत सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है तो इसका मतलब साफ है कि उन्होंने बीजेपी छोड़ दी है।
विज्ञापन
नवजोत कौर ने कहा कि वह अभी भी बीजेपी में हैं, उन्होंने सिर्फ विधायकी छोड़ी है, जबकि नवजोत सिद्दू ने भाजपा ही छोड़ दी है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि बीजेपी छोड़ने के पीछे सिद्धू का उद्देश्य पंजाब के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वे दोनों ही मिलकर पंजाब के विकास के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
नवजोत कौर बोलीं कि पंजाब की सेवा करना ही हम दोनों का लक्ष्य है। राजनीति हमारे लिए कभी पेशा नहीं रहा। परिस्थितियां ऐसी थीं कि सिद्धू को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी एक विकल्प के तौर पर है, इसमें शामिल होने का फैसला अभी नहीं लिया है।
विज्ञापन